Third party image reference दोस्तों, सैमसंग दुनिया की सबसे पॉपुलर मोबाइल कम्पनी है. सैमसंग के स्मार्टफोन लोगों को बेहद पसंद आते हैं. ले...
Third party image reference
दोस्तों, सैमसंग दुनिया की सबसे पॉपुलर मोबाइल कम्पनी है. सैमसंग के स्मार्टफोन लोगों को बेहद पसंद आते हैं. लेकिन बजट रेंज में इस कम्पनी के फोन अब शायद ग्राहकों ज्यादा पसंद नहीं आ रहे हैं. फिर भी सैमसंग के कुछ स्मार्टफोन जिनकी कीमत 10 हजार के आस पास है और वो एक बेहतरीन फोन की केटेगरी में आता है. उन्हीं कुछेक फोन्स में से एक है गैलेक्सी J7 Nxt जो अभी सिर्फ 9,490 रूपये की मामूली सी कीमत पर उपलब्ध है. ये फोन ग्राहकों को भी काफी पसंद आ रहे हैं.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में 5.5 इंच की सुपर अमोलेड डिस्प्ले दी गयी है और ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस nougat 7.0 पर चलता है. फोन में डुअल सिम स्लॉट और डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट मिलता है.
इस फोन को सैमसंग ने अपने खुद के प्रोसेसर Exynos 7870 से लैस किया है. फोन में आपको 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. गैलेक्सी J7 Nxt का रियर कैमरा 13MP का है और साथ में LED फ़्लैश भी है. जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा भी LED फ़्लैश लाइट के साथ मिलता है.
Third party image reference
सैमसंग के इस फोन में 256GB तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है. फोन को पॉवर देने के लिए 3000mAh की रिमूवेबल बैटरी लगी है. इस फोन को ब्लैक या गोल्ड कलर में आप खरीद सकते हैं. गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट का वजन 170 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 7.6mm है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات