Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

5.7 इंच FullView डिस्प्ले के साथ Huawei Y6 (2018) लॉन्च

Third party image reference हुवावे ने 12 अप्रैल को अपने Y सीरीज का एक नया स्मार्टफोन  Huawei Y6 (2018)  लॉन्च किया. ये नया फोन फेस अनलॉ...


Third party image reference
हुवावे ने 12 अप्रैल को अपने Y सीरीज का एक नया स्मार्टफोन Huawei Y6 (2018) लॉन्च किया. ये नया फोन फेस अनलॉक फीचर और फुलव्यू डिस्प्ले के साथ आया है. यह स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर में मार्केट में पेश किया गया है. लेकिन इस फोन की कीमत और इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.
Huawei Y6 (2018) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
हुवावे का यह डुअल सिम फोन एंड्राइड Oreo 8.0 पर आधारित EMUI 8.0 पर चलता है. इस फोन में आपको 5.7 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D ग्लास के साथ मिलता है.
हुवावे Y6 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 425 क्वैड कोर प्रोसेसर Adreno 308 GPU और 2GB रैम के साथ दिया गया है. इस फोन में 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का लगाया जा सकता है.

Third party image reference
फोन में 13 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा LED फ़्लैश के साथ है और फ्रंट में 5 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया हुआ है. बेहतर सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरे में सेल्फी टोनिंग फ़्लैश फीचर भी है. इतना ही नहीं इसके फ्रंट कैमरे को फेस अनलॉक फीचर से भी लैस किया गया है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के इस फोन में 4G VoLTE, wifi, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि दिए गए हैं. सेन्सर्स की बात करें तो इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेन्सर्स उपलब्ध हैं. हुवावे Y6 (2018) स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी लगी है और इस फोन का वजन 150 ग्राम है.

No comments

Latest Articles

Popular Posts