Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

10,000 रूपये के अन्दर मिलते हैं SAMSUNG के ये तीन शानदार LED डिस्प्ले वाले 4G स्मार्टफोन !

दोस्तों, सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन कम्पनी है और ये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से अपने फोन्स की बिक्री करती है. सैमसंग के स्...

दोस्तों, सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन कम्पनी है और ये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से अपने फोन्स की बिक्री करती है. सैमसंग के स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों ही काफी भरोसेमंद होने के साथ-साथ ये टिकाऊ भी होते हैं.

Third party image reference
आजकल सैमसंग बजट से लेकर मिड रेंज सेगमेंट तक कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चूका है और अभी इस साल और फोन आने वाले हैं. वैसे आज मैं आपको अबतक सैमसंग के द्वारा लॉन्च किये जा चुके 10,000 रूपये के रेंज में मिलने वाले कुछ बेहतरीन 4G स्मार्टफोन के बारे में बताऊंगा. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन स्मार्टफोन के बारे में.
सैमसंग गैलेक्सी J7 Nxt- कीमत- 9490 रूपये

Third party image reference
दस हजार के अन्दर सैमसंग का ये फोन एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस फ़ोन को जुलाई 2017 में लॉन्च किया गया था. यानी करीब एक साल पहले ये फोन इंडिया में आया था. इस फोन में 5.5 इंच का एचडी सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी के साथ मिलता है. इस फ़ोन में आप 256GB तक का माइक्रो एसडी यूज कर सकते हैं. फोन डुअल माइक्रो सिम सपोर्ट करता है.

Third party image reference
सैमसंग का ये फोन कम्पनी के खुद के Exynos प्रोसेसर से लैस है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के nougat ओएस पर चलता है. फोन में accelerometer, प्रोक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर मौजूद है. गैलेक्सी J7 नेक्स्ट का वजन 170 ग्राम है और थिकनेस 7.6mm है. इस फोन में बैटरी 3000mAh की दी गयी है. इस फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
सैमसंग गैलेक्सी J2 प्रो (2018)- कीमत- 7690 रूपये

Third party image reference
दूसरा स्मार्टफोन जो इस रेंज में बढ़िया रहेगा वो है सैमसंग गैलेक्सी J2 प्रो. यह फोन इसी साल जनवरी 2018 में लॉन्च किया गया था. इस फोन में भी सुपर अमोलेड डिस्प्ले मिलता है. डिस्प्ले का साइज़ 5 इंच का है और रिजोल्युसन 540x960 पिक्सेल्स है. गैलेक्सी J2 प्रो में 1.5GB की रैम के साथ 16GB की स्टोरेज स्पेस दी गयी है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. ये डिवाईस भी एंड्राइड nougat ओएस पर चलता है. और इसमें डुअल माइक्रो सिम स्लॉट और डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट मिलता है. इस फोन में 2600mAh की बैटरी लगी है. फोन का वजन 153 ग्राम है और मोटाई 8.4mm है.
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है, वहीँ फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन OTG भी सपोर्ट करता है. सेंसर के तौर पर accelerometer, प्रोक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर उपलब्ध है.
सैमसंग गैलेक्सी J4- कीमत- 9490 रूपये

Third party image reference
सैमसंग का ये गैलेक्सी J4 स्मार्टफोन हाल ही में मई के महीने में लॉन्च किया गया था. यह स्मार्टफोन 5.5 इंच की सुपर अमोलेड पैनल वाले डिस्प्ले के साथ आता है. इसका डिस्प्ले 720p रिजोल्युसन का है. इस फोन में डुअल माइक्रो सिम स्लॉट और एक डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसमें 256GB तक की मेमोरी कार्ड इस्तेमाल की जा सकती है.

Third party image reference
इस फोन में 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. सैमसंग गैलेक्सी J4 में आपको 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलता है. इस फोन का वजन 175 ग्राम है और थिकनेस 8.1mm है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles