Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy Note 9 की कीमत एक पोस्टर के जरिये लीक !

दोस्तों, आप सभी को मालूम होगा ही कि सैमसंग का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9 जल्द ही 9 अगस्त को लॉन्च होने वाला है. इससे पहले ...

दोस्तों, आप सभी को मालूम होगा ही कि सैमसंग का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9 जल्द ही 9 अगस्त को लॉन्च होने वाला है. इससे पहले ही इस फोन की कीमत एक पोस्टर के जरिये लीक होकर सामने आ गयी है. स्लैशलीक के द्वारा लीक किये गए इस पोस्टर में नोट 9 की इन्डोनेशियाई प्री-ऑर्डर कीमत दिख रही है.


Third party image reference
लीक्ड पोस्टर के अनुसार सैमसंग का ये फ्लैगशिप डिवाईस दो वेरिएंट में लॉन्च होगा, एक 128GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 512GB स्टोरेज स्पेस के साथ. पोस्टर में रैम के बारे में कुछ भी नहीं लिखा गया है. कीमत की बात करें तो इंडोनेशिया के ग्राहक इस फोन के 128GB वेरिएंट को 13,500,000 इन्डोनेशियाई रूपया में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. यानी भारतीय रूपये में लगभग 64,500 रूपये के करीब होती है. वहीँ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 83,500 रूपये होती है.

Third party image reference
गैलेक्सी नोट 9 के स्पेसिफिकेशन-
पिछले रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का सुपर अमोलेड एज-टु-एज डिस्प्ले 19.2:9 एस्पेक्ट रेश्यो में होगा. इसका डिज़ाइन लगभग नोट 8 के जैसा ही रहेगा. हालाँकि कैमरा नया होगा और फिंगरप्रिंट सेंसर रियर कैमरा के नीचे सेटअप किया होगा.

Third party image reference
इस फोन में 12MP+12MP का डुअल रियर कैमरा डुअल पिक्सेल टेक्नोलॉजी के साथ होगा जबकि फ्रंट में 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा होगा. फोन में प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 लगा होगा हालाँकि भारत में इस फोन को सैमसंग अपने खुद के प्रोसेसर Exynoss 9810 के साथ लॉन्च करेगा.
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में रैम 6GB की दी जाएगी और इंटरनल मेमोरी 512GB टॉप-एंड मॉडल में होगी. फोन में बैटरी 4000mAh लगी होगी.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles