Third party image reference इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन शाओमी ने अपने देश चीन में Mi 8 का एक नया वेरिएंट 8GB रैम के साथ लॉन्च किया है....
Third party image reference
इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन शाओमी ने अपने देश चीन में Mi 8 का एक नया वेरिएंट 8GB रैम के साथ लॉन्च किया है. शाओमी मी 8 चीन में 6GB रैम के साथ बहुत पहले ही लॉन्च हुआ था, इसके साथ मी 8 एक्स्प्लोरर एडिशन भी आया था, जिसमें 8GB रैम मौजूद है. इस मी 8 Explorer की कीमत लगभग 33,500 रूपये है. अब जो ये मी 8 का नया वेरिएंट 8GB रैम के साथ आया है इसकी कीमत भी 33,500 रूपये के करीब है.
Third party image reference
शाओमी मी 8 चीन में मी डॉट कॉम और JD डॉट कॉम पर खरीदने के लिए उपलब्ध है. यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में मिल रहा है. इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल नैनो सिम स्लॉट है और ये फोन एंड्राइड ओरियो पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है. इस फोन में 6.21 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले 18.7:9 aspect रेश्यो में मिलता है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. इस नए वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. इस फोन के रियर साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर सेटअप किया हुआ है. फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा इसमें accelerometer, एम्बिएंट लाइट, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, gyro, इन्फ्रारेड और प्रोक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद है.
Third party image reference
शाओमी के इस मिड रेंज सेगमेंट के फोन में फोटोग्राफी के लिए 12MP+12MP का डुअल रियर कैमरा 1.4 माइक्रोन पिक्सेल्स, 4-एक्सिस OIS, डुअल पिक्सेल ऑटोफोकस और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. इस फोन के फ्रंट में 20MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा f/2.0 अपर्चर साइज़ के साथ मिलता है. शाओमी मी 8 में 3400mAh की बैटरी है और ये क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट करता है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات