Third party image reference दोस्तों, कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था का सैमसंग इस गैलेक्सी ऑन8 (2018) स्मार्टफोन को इस हफ्ते ही लॉन्च क...
Third party image reference
दोस्तों, कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था का सैमसंग इस गैलेक्सी ऑन8 (2018) स्मार्टफोन को इस हफ्ते ही लॉन्च कर सकता है. और कम्पनी ने भी अपने वादे के मुताबिक इस फोन को आज लॉन्च कर दिया. यह स्मार्टफोन मात्र 16,990 रूपये की कीमत पर लाया गया है. यह फोन सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 को आप 16,990 रूपये में एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट से खरीद पाएंगे. इसके अलावा आप सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से भी इसे 6 अगस्त से खरीद सकते है. यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. सैमसंग ने आज ही अपने डुअल कैमरा सेटअप वाले गैलेक्सी J7 डुओ की कीमत घटाकर 13,990 की है. शायद इस नए ऑन सीरीज के फोन की वजह से कम्पनी ने ये कदम उठाया.
सैमसंग गैलेक्सी On8 (2018) का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
सैमसंग का ये लेटेस्ट फोन डुअल नैनो सिम स्लॉट और एंड्राइड ओरियो 8.0 ओएस के साथ आया है. इस फोन में 6 इंच का एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से powered किया गया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो गैलेक्सी ऑन8 में आपको 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिया गया है जिसमें 256GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड यूज किया जा है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो यह फोन 16MP+5MP के डुअल रियर कैमरा से लैस है और साथ में LED फ़्लैश भी है. स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा उपलब्ध है. फोन में बैटरी 3500mAh की दी गयी है. इस फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक साइड में डुअल कैमरा के नीचे है.


ليست هناك تعليقات