Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

4 अक्टूबर को नोकिया 7.1 प्लस और नोकिया 7.1 होगा लॉन्च: रिपोर्ट

Teknikal Raman:  दोस्तों, अभी हाल ही में नोकिया का कार्यभार संभाल रही एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5.1 प्लस एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर लॉन्...

Teknikal Raman: दोस्तों, अभी हाल ही में नोकिया का कार्यभार संभाल रही एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5.1 प्लस एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर लॉन्च करके बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था. और अब बहुत जल्द ही नोकिया के दो और नए स्मार्टफोन आने वाले है, जी हाँ नोकिया 7.1 प्लस और नोकिया 7.1 को कम्पनी 4 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है. हालाँकि ये फोन्स पहले चीन में लॉन्च किये जा सकते हैं. नोकियापॉवर यूजर वेबसाइट के मुताबिक नोकिया 7.1 प्लस नौच डिस्प्ले के साथ होगा जबकि नोकिया 7.1 नार्मल 18:9 डिस्प्ले के साथ आ सकता है.

Third party image reference
नोकिया के इन फोन्स के हालिया लीक्स और रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट से लैस होंगें. डिस्प्ले की बात करें तो नोकिया 7.1 में 6 इंच का डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में होगा. और इसमें 4GB की रैम के साथ 64GB की स्टोरेज देखने को मिल सकती है. वहीँ नोकिया 7.1 प्लस में 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी होने की उम्मीद है. डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो और नौच के साथ होगा और डिस्प्ले साइज़ 6.1 इंच हो सकती है.

Third party image reference
दोनों ही स्मार्टफोन नोकिया 7.1 और नोकिया 7.1 प्लस google के एंड्राइड वन प्रोग्राम के तहत एंड्राइड के सबसे लेटेस्ट ओएस Pie 9 के साथ आ सकता है. आपको बता दें कि नोकिया 7.1 प्लस को चीन में नोकिया X7 नाम से लॉन्च किया जायेगा, जिस तरह नोकिया 5.1 प्लस और नोकिया 6.1 प्लस को X5 और X6 नाम से पेश किया गया था. इस नोकिया 7.1 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा और ये फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आयेगा. इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं मिली है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles

Popular Posts