Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

डिस्काउंट ऑफर के साथ Redmi 6 Pro की पहली सेल है आज, हो जाईये तैयार !

Third party image reference Teknikal Raman : दोस्तों, कल आपने देखा कि रेडमी 6 की फर्स्ट सेल हुई थी. और आज शाओमी के इसी सीरीज का सबसे टॉ...


Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, कल आपने देखा कि रेडमी 6 की फर्स्ट सेल हुई थी. और आज शाओमी के इसी सीरीज का सबसे टॉप-एंड मॉडलरेडमी 6 प्रो का पहला फ़्लैश सेल है. आपको बता दें कि ये फोन भी रेडमी 6 और रेडमी 6A के साथ ही सितम्बर के पहले वीक में लॉन्च हुआ था. रेडमी 6 प्रो एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर 12 बजे सेल में उपलब्ध होगा. इस सेल में दोनों ही वेरिएंट ख़रीदे जा सकेंगे.

Third party image reference
शाओमी के रेडमी 6 प्रो की कीमत के बारे में आपको बताऊँ तो इसकी कीमत शुरू होती है 10,999 रूपये से, ये कीमत इस फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इसका एक और जो दूसरा वेरिएंट है उसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी मौजूद है, और इसकी कीमत 12,999 रूपये है. दोनों ही रेडमी 6 प्रो का वेरिएंट लाल, काला, गोल्ड और ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा. डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो HDFC बैंक की तरफ से HDFC डेबिट या credit कार्ड से पेमेंट करने पर फ्लैट 500 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जायेगा.

Third party image reference
शाओमी रेडमी 6 प्रो के स्पेक्स और फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें डुअल नैनो सिम स्लॉट मिलता है और ये एंड्राइड ओरियो बार बेस्ड MIUI 9 पर चलता है. इस फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19:9 एप्सेक्ट रेश्यो के साथ दिया गया है और डिस्प्ले के टॉप में नौच भी है.

Third party image reference
इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आया है. पहले वेरिएंट में 3GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है जबकि इसके दुसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलेगी.

Third party image reference
कैमरे की बात करें तो रेडमी 6 प्रो में आपको 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर, PDAF सपोर्ट और LED फ़्लैश के साथ देखने को मिलता है. इसके अलवा इसमें 5MP का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा दिया गया है. रेडमी 6 प्रो में माइक्रो एसडी कार्ड के लिए डेडिकेटेड स्लॉट दिया गया है जिसमे आप 256GB तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं.

Third party image reference
इस फोन के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है. अन्य सेंसर की बात करें तो यह फोन accelerometer, प्रोक्सिमिटी, कंपास, gyro, इन्फ्रारेड और एम्बिएंट लाइट सेंसर से लैस है. इस स्मार्टफोन में शाओमी ने 4000mAh की दमदार बैटरी लगायी है. फोन का वजन 178 ग्राम है और थिकनेस 8.75mm है.

No comments

Latest Articles

Popular Posts