Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

BSNL ने उतारा Jio से काफी सस्ता 365 दिनों की वैधता वाला प्लान

Teknikal Raman:  दोस्तों, जैसा की आप सभी को मालूम होगा कि अभी कुछ दिनों पहले रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पूरे एक साल की व...

Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा की आप सभी को मालूम होगा कि अभी कुछ दिनों पहले रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पूरे एक साल की वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च किया था. जियो ने 1699 रूपये में यह 365 दिनों की वैधता वाला प्लान पेश किया था. इसी प्लान की टक्कर में सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल ने भी एक साल भर की वैधता वाला प्लान लॉन्च किया है जो जियो के प्लान से काफी सस्ता है. बीएसएनएल ने यह प्लान मात्र 1097 रूपये में अपने यूजर्स के लिए उतारा है.

Third party image reference
बीएसएनएल के इस 1097 रु के सालाना प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इन्टरनेट यूज करने के लिए टोटल 25GB डेटा दिया जायेगा. इसके अलावा और कुछ इस प्लान में नहीं मिलेगा, कोई SMS बेनेफिट्स भी नहीं. वहीँ जियो अपने प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 1.5GB डेटा और रोज 100 SMS भी देता है.

Third party image reference
दोस्तों, बीएसएनएल के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी FUP लिमिट के साथ करने के लिए मिलेगा. इसका मतलब एक दिन में आप 250 मिनट ही कॉल कर सकते हैं और एक वीक में केवल 1000 मिनट ही मुफ्त कॉल कर सकेंगे. और यह 1097 रु का प्लान अभी कुछ सेलेक्टेड ग्राहकों के लिए ही है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles

Popular Posts