Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आईडिया सेलुलर ने हाल ही में एक नया प्रीपेड प्लान मात्र 189 रूपये का लॉन्च किया था जिसमें आपको लम्बी वैल...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आईडिया सेलुलर ने हाल ही में एक नया प्रीपेड प्लान मात्र 189 रूपये का लॉन्च किया था जिसमें आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ इन्टरनेट सेवा, कॉलिंग फैसिलिटी और sms की सुविधा दी जाएगी. आपको बता दें कि पिछले महीने वोडाफोन ने भी इसी कीमत का प्लान अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च किया था और जो बेनिफिट वोडाफोन के प्लान में मिलता है बिलकुल सेम आईडिया के इस प्लान में आईडिया यूजर्स को दिया जा रहा है. और इस वक्त ये प्लान कुछ सेलेक्टेड सर्किल के सेलेक्टेड कस्टमर्स के लिए ही है.
Third party image reference
कुछ समय पहले ही आईडिया और वोडाफोन का विलय भी हुआ था, इसलिए इनके प्लान्स अब बिलकुल एक जैसे आते हैं. आईडिया के 189 रु प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में विस्तार से आपको बताएं तो इसमें आपको 2GB डेटा मिलेगा, रोज नहीं केवल एकबार 2GB डेटा दे दिया जायेगा जिसे आप 2G/3G या 4G किसी भी नेटवर्क पर यूज कर सकते हैं. इसके साथ ही आपको वॉईस कॉलिंग अनलिमिटेड करने को मिलेगा. ऑल इंडिया किसी भी ऑपरेटर के नंबर पर फ्री कॉल कर सकते हैं.
Third party image reference
हालांकि आईडिया के इस प्लान में डेली कॉलिंग की लिमिट भी रखी गयी है. इस पैक में आप एक दिन में अधिकतम 250 मिनट ही फ्री कॉलिंग कर सकते हैं और एक सप्ताह में टोटल 1000 मिनट से अधिक कॉल्स नहीं कर पाएंगे. ये कंडीशन आईडिया कम्पनी की सबसे ख़राब है. आपको क्या लगता है! इस 189 रु के प्लान में हर रोज 100 टेक्स्ट SMS करने के लिए मिलता है. और वैलिडिटी तो पूरे 56 दिनों तक मिलती ही है.
Third party image reference
