Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

29 नवम्बर को Honor 8C भारत में होगा लॉन्च

Teknikal Raman : हुवावे की मोबाइल ब्रांड हॉनर ने  Honor 8C  को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. इस फोन को कम्पनी इंडिया में 29 नवम्ब...

Teknikal Raman: हुवावे की मोबाइल ब्रांड हॉनर ने Honor 8C को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. इस फोन को कम्पनी इंडिया में 29 नवम्बर को लॉन्च करने वाली है. यह स्मार्टफोन हाल ही में चीनी मार्केट में कदम रखा था, भारत में ये फोन एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न पर सेल के लिए अवेलेबल होगा. हॉनर 8C कई रंगों जैसे औरोरा ब्लू, प्लैटिनम गोल्ड, नेबुला पर्पल और मिडनाईट ब्लैक कलर में ख़रीदा जा सकेगा.

Third party image reference
हॉनर ने इस स्मार्टफोन को चीन में दो वेरिएंट में पेश किया था. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ, इसकी कीमत वहां 1099 युआन रखी गयी थी तो इंडिया में इसे 11 और 12 हजार रूपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. दूसरा वेरिएंट जो चीन में उतारा गया था वो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ था. इसे वेरिएंट की कीमत 1399 युआन रखी गयी थी. भारत में इस वेरिएंट की कीमत 15 हजार रूपये के करीब देखने को मिल सकती है.

Third party image reference
इस हैंडसेट के फुल स्पेसिफिकेशन की अगर बात करें तो इसमें 6.26 इंच का एचडी+ नौच डिस्प्ले 1520x720 पिक्सेल रिजोल्युसन में मिलता है और डिस्प्ले का aspect रेश्यो 19:9 है. फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है जो अड्रेनो 506 जीपीयू के साथ पेयर्ड है. ये डिवाईस 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट हॉनर 8C की देखें तो इसमें आपको 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल जायेगा. वहीँ फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का सिंगल कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. ये फ्रंट कैमरा AI फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है. हॉनर 8C का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर साइड में ही सेटअप किया हुआ है.

Third party image reference
ये स्मार्टफोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड EMUI 8.2 ओएस पर चलता है. इसमें बैटरी 4000mAh की दी गयी है. इस फोन कनेक्टिविटी के लिए 4G Volte, डुअल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ, wifi, जीपीएस, ग्लोनास आदि दिया गए हैं. हॉनर 8C का वजन 167.2 ग्राम है और थिकनेस 7.98mm है.

Latest Articles