Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy A8 Star और Galaxy A6+ की कीमत में हुई भारी कटौती

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग ने अपने दो स्मार्टफोन गैलेक्सी A8 स्टार और गैलेक्सी A6 प्लस की कीमत में भारी क...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग ने अपने दो स्मार्टफोन गैलेक्सी A8 स्टार और गैलेक्सी A6 प्लस की कीमत में भारी कटौती कर दी है. कम्पनी ने A6+ की प्राइस पहले भी दो बार घटा चुकी है. पहली बार इसकी कीमत जुलाई में और फिर अगले ही महीने अगस्त में कम की गयी थी. दोनों ही बार 2000 हजार रूपये कीमत घटी थी. इसबार भी सैमसंग ने इसकी कीमत 2 हजार रूपये घटाई है. वहीँ सैमसंग गैलेक्सी A8 स्टार की कीमत में पहली बार कमी की गयी है.

Third party image reference
दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों सैमसंग फोन्स की कीमत में कटौती की खबर सबसे पहले मुंबई बेस्ड महेश टेलिकॉम ने दी थी. इस प्राइस कट के बाद सैमसंग गैलेक्सी A6+ मात्र 18,990 रूपये में आप खरीद सकते हैं. लॉन्च प्राइस से यह फोन अब पूरे 7000 रु सस्ता हो चुका है. सैमसंग ने इसे मई 2018 में ही लॉन्च किया था. इस फोन में 6 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले है. 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलती है. रियर साइड में 16MP+5MP का डबल कैमरा सेटअप है और फ्रंट में 24MP का दमदार सेल्फी कैमरा मौजूद है. बैटरी 3500mAh की लगी है.

Third party image reference
इसके बाद गैलेक्सी A8 Star की नई कीमत की बात करें तो सैमसंग ने इसकी कीमत पहली बार में ही 5000 रूपये कम कर दी है. यह फोन अगस्त में 34,990 रूपये में लाया गया था, परन्तु अब यह 29,990 रूपये में बिकेगा. इस फोन में सैमसंग ने 6.3 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गयी है. रियर कैमरा 16MP और 24MP का है. वहीँ फ्रंट में 24MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा उपलब्ध है. बैटरी कैपेसिटी 3700mAh है.

Third party image reference

Latest Articles

Popular Posts