Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी ने Redmi Note 5 को कर दिया बंद ! नहीं मिलेगा अब यह स्मार्टफोन

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी इंडिया की शाओमी ने आज  रेडमी नोट 5  को discontinue कर दिया है, इसका मतलब इस फ...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी इंडिया की शाओमी ने आज रेडमी नोट 5 को discontinue कर दिया है, इसका मतलब इस फोन को बंद कर दिया गया है और अब ये फोन आपको खरीदने के लिए नहीं मिलेगा. वैसे अगर किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म या ऑफलाइन दुकानों में बचे-खुचे कुछ हैंडसेट होंगे तो मिल अभी भी मिल सकते हैं. लेकिन शाओमी ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट से इस फोन को डी-लिस्ट कर दिया है, हटा दिया है. यहाँ अब आपको ये फोन नजर भी नहीं आयेगा.

Third party image reference
शाओमी ने रेडमी नोट 5 को नोट 4 को सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया था लेकिन नोट 4 की तरह ये पॉपुलर नहीं हुआ, इसका कारण कम्पनी का रेडमी नोट 5 के साथ नोट 5 प्रो को लॉन्च कर देना था. रेडमी नोट 5 प्रो को अच्छी खासी प्रसिद्धि मिली. लाखों लोगों ने इस प्रो वेरिएंट को ख़रीदा है और ये अभी भी सेल किया जा रहा है. अब तो रेडमी नोट 6 प्रो भी भारत में आ चुका है तो कम्पनी नोट 5 प्रो को भी discontinue कर सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया. रेडमी नोट 5 प्रो अभी 12,999 रूपये में सेल किया जा रहा है.

Third party image reference
रेडमी नोट 5 जो अब तक मिल रहा था वो इंडिया में दो वेरिएंट में लाया गया था. पहला वेरिएंट 10 हजार के बजट में था. इस वेरिएंट में 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज दी गयी थी, और इसकी कीमत 9,999 रूपये रखी गयी थी. दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लाया गया था जिसकी कीमत 11,999 रूपये शाओमी ने रखी थी. इन दोनों में सबसे ज्यादा बेस वेरिएंट यानी पहला वेरिएंट बिका था क्योंकि 10 हजार के टाइट बजट में इस फोन में जबरदस्त फीचर्स मिल ही जाते थे.

Third party image reference
नोट- यह स्मार्टफोन अभी फ्लिप्कार्ट पर कुछ सेलर ज्यादा दामों में बेच रहें हैं क्योंकि उनके पास कुछ स्टॉक होंगे. हम आपको सलाह देना चाहेंगे कि ज्यादा कीमत देकर इस फोन को न लें. वैसे भी यह फोन मार्केट से बाहर हो चुकी है. लेना ही हो तो आप रेडमी नोट 5 प्रो ले सकते हैं.

Latest Articles