दोस्तों, ये जीएसटी का ही असर है कि सभी स्मार्टफोन कम्पनियां अपने प्रोडक्ट्स के दाम में कटौती कर रही है. अभी हाल ही में शाओमी ने अपने टीव...
दोस्तों, ये जीएसटी का ही असर है कि सभी स्मार्टफोन कम्पनियां अपने प्रोडक्ट्स के दाम में कटौती कर रही है. अभी हाल ही में शाओमी ने अपने टीवी के दाम कम किये थे, फिर विवो ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 5 हजार सस्ता कर दिया और अब जानी-मानी टेक कम्पनी आसुस ने खुद के जेनफोन मैक्स प्रो M1 फोन को सस्ता करने की घोषणा की है. कम्पनी ने इस फोन के सभी वेरिएंट की कीमत में गिरावट कर दी है जिससे अब ये फोन ग्राहकों को कम कीमत में ही मिल जायेगा. तो चलिए जानते है इस फोन के सभी वेरिएंट की नई कीमत.
Third party image reference
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 स्मार्टफोन टोटल तीन वेरिएंट में इंडिया में लॉन्च हुआ था. इस फोन का बेस वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मिलता है. इसे 10,999 रूपये में कम्पनी ने पेश किया था लेकिन अब इस वेरिएंट की कीमत हजार रूपये घटा दी गयी है, इसलिए ये अब केवल 9,999 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.
Third party image reference
इसके बाद इसका दूसरा वेरिएंट जो है वो सिर्फ 11,999 रूपये में मिलेगा, पहले इसकी कीमत 12,999 रूपये थी, यानी ये भी हजार रूपये सस्ता हुआ है. जेनफोन मैक्स प्रो M1 के इस दुसरे वेरिएंट में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज देखने को मिलता है. इसका तीसरा व अंतिम वेरिएंट 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत भी 1 हजार कम हुई है और ये अब 13,999 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.


