जी हाँ दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी अपने Y सीरीज का अगला फोन लॉन्च करने वाली है. आप जानते ही हैं कि इस सीरीज का रेडमी Y2 पिछल...
जी हाँ दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी अपने Y सीरीज का अगला फोन लॉन्च करने वाली है. आप जानते ही हैं कि इस सीरीज का रेडमी Y2 पिछले साल लॉन्च हुआ था. अब रेडमी Y3 पेश किया जायेगा. यह फोन इंडिया में ही 24 अप्रैल को लॉन्च होगा. यह स्मार्टफोन 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला अबतक का सबसे सस्ता फोन होगा. हाल ही में इस फोन का एक विडियो कम्पनी ने टीज किया था. इससे इस फोन के कुछ फीचर्स और डिजाईन कन्फर्म हो गए हैं.
Third party image reference
शाओमी रेडमी Y3 में आपको 4000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी. कम्पनी इस फोन को भी सेल्फी डिवाईस के तौर पर पेश कर रही है. रेडमी इंडिया के द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किये गए विडियो के अनुसार इसका बैक साइड ग्रेडिएंट फिनिश के साथ होगा. रियर साइड में डुअल कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर सेट किया हुआ मिलेगा. वहीँ फ्रंट साइड में वाटरड्राप स्टाइल वाला डिस्प्ले रहेगा. और बेजेल्स काफी पतले होंगे.
Third party image reference
कम्पनी इस फोन को मिड रेंज सेगमेंट में रखेगी. यानी इसकी कीमत 10 से 15 हजार के आसपास होगी. इस फोन को ऑनलाइन अमेज़न से ख़रीदा जा सकेगा. शाओमी के मुताबिक जबसे Y सीरीज लाया गया है तबसे इसके 7 मिलियन यूनिट्स बिक चुके हैं. मतलब रेडमी Y1 और Y2 दोनों मिलाकर इतनी सेल हुई है. अब रेडमी Y3 की सेल 32MP के सेल्फी कैमरे की वजह से ही होने की संभावना है.
Third party image reference

