Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy A30 का नया कलर वेरिएंट लॉन्च होगा कल !

दुनिया की नम्बर वन स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने पिछले महीने गैलेक्सी A10, गैलेक्सी A30 और गैलेक्सी A50 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया थ...

दुनिया की नम्बर वन स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने पिछले महीने गैलेक्सी A10, गैलेक्सी A30 और गैलेक्सी A50 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था. इन फोन्स को लॉन्च करने का मकसद चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनियों से टक्कर लेना है. ये सभी फोन ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में उपलब्ध होंगे. गैलेक्सी A30 का ब्लू और ब्लैक वेरिएंट पहले से ही सेल हो रहा है. अब कम्पनी ने इस फोन का रेड कलर भी लॉन्च कर रही है. खबर है कि 2 अप्रैल को इसका लाल रंग वाला फोन लॉन्च हो जायेगा.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A30 के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो इस फोन में 6.4 इंच का सुपर अमोलेड फुल एचडी+ डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ मिलता है. डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है. फोन को Exynos 7904 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है और इस फोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो गैलेक्सी A30 में 16MP और 5MP का डबल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इस फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट दिया गया है. इस डिवाईस में 4000mAh की दमदार बैटरी पावरफुल 15W के फ़ास्ट चार्जर के साथ मिलता है. इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है. और ये स्मार्टफोन एंड्राइड 9 पाई पर चलता है.

Third party image reference

Latest Articles