Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बीएसएनएल ने पेश किया 3 नया ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगी 8mbps की स्पीड

भारत की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल इस समय संकट के दौर से गुजर रही है फिर भी कम्पनी नए नए प्रीपेड प्लान्स और ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च क...

भारत की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल इस समय संकट के दौर से गुजर रही है फिर भी कम्पनी नए नए प्रीपेड प्लान्स और ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च कर रही है. अपने रिवेन्यु और कस्टमर को बढ़ाने के लिए ये जरुरी भी है.  बीएसएनएल ने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए एक साथ तीन-तीन प्लान्स पेश कर दिए हैं. ये सभी ब्रॉडबैंड प्लान्स 1 जुलाई से लागू होंगे. हालाँकि आपको बता दें कि जो भी प्लान लॉन्च हुए हैं वो सब अभी केवल तमिलनाडू सर्किल के लिए ही लाया गया है.Related image
बीएसएनएल ने जो पहला प्लान लॉन्च किया है वो 2GB BSNL CUL ब्रॉडबैंड प्लान, इस प्लान के तहत यूजर्स को हर रोज 2GB मिलेगा वो भी 8mbps कि स्पीड के साथ. इसके अलावा इस प्लान में आप अनलिमिटेड कॉलिंग होम नेटवर्क पर कर सकते हैं. वैसे दुसरे नेटवर्क 600 रुपये का फ्री कॉलिंग करने मिलेगा. इस ब्रॉडबैंड प्लान का एक महीने का फिक्स्ड रेट है. इस प्लान का मंथली रेंट है 349 रुपये जोकि आपको पूरे महीने भर में 60GB डेटा प्रदान करेगा.Image result for bsnl
दुसरे प्लान का नाम है 2GB बीएसएनएल CUL विथ नो कॉलिंग लिमिट. बीएसएनएल का यह प्लान भी आपको डेली 2GB डेटा इस्तेमाल करने देगा. 2GB तक 8mbps की स्पीड और फिर 1mbps की स्पीड मिलेगी. हालाँकि इस प्लान में अंतर ये है कि इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की फैसिलिटी  किसी भी नेटवर्क पर करने को मिलेगा. इस पैक का मंथली रेंटल 399 रुपये है. तीसरा व अंतिम बीएसएनएल ब्रॉडबैंड प्लान 499 रुपये का है जिसमें 3GB इंटरनेट डेटा हर रोज दिया जायेगा. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी ऑपरेटर पर कर सकते हैं.
Related image

Latest Articles

Popular Posts