Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये है सबसे सस्ता Infinity डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, कीमत 7 हजार से भी कम

जोपो के इस फोन की कीमत सिर्फ 6,999 रूपये है. इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है. google दोस्तों,  ZOPO  जोकि एक मो...

जोपो के इस फोन की कीमत सिर्फ 6,999 रूपये है.
इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.

google
दोस्तों, ZOPO जोकि एक मोबाइल फ़ोन बनाने वाली कम्पनी है ने एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है. हालाँकि कम्पनी ने इंडिया में दो नए किफायती फोन लॉन्च किये हैं. लेकिन मैं आपको यहाँ सिर्फ इसके सबसे सस्ते फोन के बारे में बताऊंगा. जोपो का सबसे सस्ता इनफिनिटी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है Flash X1 जिसका स्क्रीन का अनुपात 18:9 है. जोपो ने इस फोन की कीमत सिर्फ 6,999रु रखी है. इसे बिक्री के लिए नवम्बर में उपलब्ध कराया जायेगा. चलिए अब इस फोन के स्पेसिफिकेशन देख लेते हैं.

google
जोपो फ़्लैश एक्स1 का स्पेसिफिकेशन-
  • 5.5 इंच का एचडी इनफिनिटी डिस्प्ले/ 2.5D ग्लास
  • डुअल सिम स्लॉट/ 4G VoLTE
  • मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर
  • 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी
  • 8MP का रियर कैमरा फ़्लैश के साथ
  • 5MP का फ्रंट कैमरा भी फ़्लैश के साथ
  • ओएस- एंड्राइड nougat 7.0
  • फिंगरप्रिंट सेंसर
  • 2500mAh की बैटरी

google
जोपो ने इस फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरे में फ़्लैश दिया है. साथ ही रियर में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है. इस फोन को तीन रंगों में लॉन्च किया गया है. जोपो फ़्लैश एक्स1 काला, ब्लू और गोल्ड कलर में ख़रीदा जा सकता है. जोपो इतनी कम कीमत में या यूँ कहें की बजट सेगमेंट में इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली पहली कम्पनी बन गयी है.
टेक ख़बरें पढने के लिए आप टेक्नीकल रमण को फॉलो भी कर सकते हैं.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles

Popular Posts