Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जिओनी ने 4GB रैम, 5000mAh बैटरी और 6 इंच डिस्प्ले वाला दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किया

जिओनी ने अपना अब तक का सबसे पॉवरफुल स्मार्टफोन  Gionee M7 Power  बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन के नाम से ही आप पता लगा सकते ...

जिओनी ने अपना अब तक का सबसे पॉवरफुल स्मार्टफोन Gionee M7 Power बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन के नाम से ही आप पता लगा सकते हैं कि इस फोन का सबसे हाईलाइटिंग फीचर कौन सा है. जी हाँ, इसमें लगी 5000mAh की दमदार बैटरी के कारण ही इसके नाम में पॉवर जुड़ा है.

google
यह फोन 6 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आया है जोकि एक फुलव्यू डिस्प्ले है यानी कि डिवाईस में बेजेल्स काफी कम है. कम्पनी ने तो इस फोन को बहुत पहले ही सितम्बर के महीने में चीन में लॉन्च कर दिया था और उस समय जिओनी ने कन्फर्म बताया नहीं था कि यह फोन भारत में कब पेश किया जायेगा.
जिओनी M7 पॉवर की कीमत और उपलब्धता-
जिओनी ने इस फोन की कीमत भारत में 16,999 रूपये रखी है. स्मार्टफोन को 25 नवम्बर से अमेज़न इंडिया के द्वारा बेचा जायेगा लेकिन आप शुक्रवार, 17 नवम्बर से ही इस फोन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. यह फोन आपको गोल्ड, ब्लू और काला रंग में मिलेगा.

google
Gionee M7 Power के साथ ऑफर्स-
दोस्तों, जिओनी एम7 पॉवर को अगर आप प्री-बुक करते हैं तो आपको वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर दिया जायेगा. परन्तु इस ऑफर की वैधता सिर्फ 6 महीने ही रहेगी. मतलब कि फोन खरीदने के 6 महीने के भीतर अगर आपके फोन का डिस्प्ले टूटता है तो फ्री में रिप्लेस कर दिया जायेगा.
दुसरा ऑफर इस फ़ोन के साथ रिलायंस जियो की तरफ से है. इस फोन को खरीदने वालों को जियो प्रत्येक रिचार्ज पर 10GB का डेटा वाउचर फ्री देगा और यह वाउचर अगले 10 रिचार्ज तक मिलता रहेगा. यानी की यूजर जियो की तरफ से कुल 100GB मुफ्त डेटा का लाभ ले सकता है.

google
तीसरा ऑफर अमेज़न के द्वारा है. अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके इस फोन को खरीदने पर 3000रु तक की छुट दी जाएगी और EMI पर फोन को लेने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा. चौथा और अंतिम ऑफर Paytm की तरफ से है. पेटीएम आपको 250रु का कैशबैक वाउचर कोड देगा जिसे आप पेटीएम मॉल पर 350रु से अधिक की शॉपिंग कर रिडीम कर सकते हैं.
जिओनी M7 Power का पूरा स्पेसिफिकेशन-

google
  • 6 इंच की HD+ फुलव्यू IPS डिस्प्ले
  • कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा
  • डुअल नैनो सिम स्लॉट
  • माइक्रो एसडी सपोर्ट- 256GB तक
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर
  • 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी
  • 13MP का रियर कैमरा/ LED फ़्लैश
  • 8MP का फ्रंट कैमरा
  • एंड्राइड ओएस- nougat 7.1
  • फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल में
  • सेंसर- accelerometer, कंपास, प्रोक्सिमिटी
  • 5000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी
  • फ़ोन का वजन- 187 ग्राम
  • फोन की मोटाई- 8.6mm

google
दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा तो लाईक और शेयर करना न भूलें. साथ ही अगर आपको ऐसे ही टेक ख़बरें और टेक्नोलॉजी से जुडी टिप्स चाहिए तो आप हमें फॉलो भी कर सकते हैं.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles