Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

काफी सस्ते में मिल रहा है सैमसंग का 64GB मेमोरी और Fingerprint सेंसर वाला स्मार्टफोन

Third party image reference दोस्तों, सैमसंग के जिस स्मार्टफोन की हम बात कर रहे हैं वो है  गैलेक्सी On Nxt  जो अभी काफी कम कीमत में मिल ...


Third party image reference
दोस्तों, सैमसंग के जिस स्मार्टफोन की हम बात कर रहे हैं वो है गैलेक्सी On Nxt जो अभी काफी कम कीमत में मिल रहा है. एक समय सैमसंग का यह फोन 17,990रु में मिल रहा था, ये कीमत तब की है जब कम्पनी ने इसे लॉन्च किया था. लेकिन अभी अगर आप इस फोन को खरीदते हैं तो ये आपको सिर्फ 11,900रु में मिल जायेगा.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ आता है. इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गयी है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिलता है. ये फोन एंड्राइड के जाने माने ऑपरेटिंग सिस्टम मार्शमैलो 6.0 पर चलता है.

Third party image reference
इस गैलेक्सी फोन में कम्पनी का अपना ओक्टा कोर प्रोसेसर Exynos 7870 दिया गया है. जिसके साथ 3GB की रैम और 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 256GB कैपेसिटी वाला भी लगाया जा सकता है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी On Nxt में 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ है और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है. इस फोन का कैमरा काफी डिटेल में पिक्चर क्लिक करता है. सैमसंग के लगभग सभी बजट और मिड रेंज फोन की तरह इसमें भी फिंगरप्रिंट स्कैनर होम बटन में ही मिलता है.

Third party image reference
फोन को पॉवर देने के लिए फोन में 3300mAh की लिथियम ion बैटरी है जो 21 घंटे का टॉकटाइम देने का दावा करती है. कनेक्टिविटी के लिए गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में डुअल सिम सपोर्ट, 4G Volte, जीपीएस, wifi, हॉटस्पॉट, glonass, यूएसबी पोर्ट आदि सभी जरुरी चीजें मौजूद है.

Third party image reference
ज्यादा स्टोरेज और रैम की वजह से सैमसंग के इस फोन की परफॉरमेंस काफी अच्छी है. गेमिंग और मल्टी टास्किंग भी गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में काफी स्मूथली होता है. दोनों ही कैमरे अच्छी क्वालिटी के फोटो लेती है और बैटरी बैकअप भी ठीक है. कुल मिलाकर 11,900रु में ये फ़ोन लेना बेस्ट डील रहेगा.
स्मार्टफोन के फीचर बताने के चक्कर में मैं तो ये बताना ही भूल गया कि इसे आप इस कीमत में कहाँ खरीद सकते हैं. आपको बता दूँ की ये फोन फ्लिप्कार्ट पर सिमित समय के लिए 11,900रु में बेचा जा रहा है. इसलिए समय रहते इस ऑफर का लाभ उठा लें.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles