जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना! शाओमी अब इंडिया में दो और नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. ट्विटर के एक टिपस्टर से मिली जानकारी के ...
जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना! शाओमी अब इंडिया में दो और नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. ट्विटर के एक टिपस्टर से मिली जानकारी के अनुसार कम्पनी रेडमी Y2 और Mi A2 को भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है. शाओमी मी A1 की तरह मी A2 भी एंड्राइड वन प्रोग्राम के साथ आयेगा. और यह रेडमी नोट 5 प्रो के डिजाईन जैसा ही होगा, जो अभी कुछ सप्ताह पहले ही भारतीय बाजार में उतारा गया था.
Third party image reference
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मी A2 में 5.99 इंच की आईपीएस डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजोल्युसन और 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ हो सकता है. फोन में 2910mAh की बैटरी दी जा सकती है. लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन की थिकनेस महज 7.3mm होगी.
Third party image reference
शाओमी मी A2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से powered किया जा सकता है. एक दुसरे रिपोर्ट से पता चला है कि यह फोन दो वेरिएंट में आयेगा- एक स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ और दूसरा मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज दी जाएगी और एक दुसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी होगी.
Third party image reference
अब कैमरे की बात करते हैं. शाओमी मी A2 में 20MP+ 12MP का डबल रियर कैमरा सेटअप होगा. फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा होगा जो हमें रेडमी नोट 5 प्रो में देखने को मिला था.
Third party image reference
शाओमी के रेडमी Y2 की बात करें तो इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. सिर्फ सोर्स कोड में इस फोन को भी देखा गया था. उम्मीद है कि रेडमी Y2 जबरदस्त सेल्फी कैमरा के साथ ही लॉन्च होगा.
रेडमी Y2 के बारे में जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी आपको जरुर बताया जायेगा.


ليست هناك تعليقات