Copyright Holder: Teknikal Raman दोस्तों, शायद आपको मालूम होगा कि हाल फ़िलहाल ही एयरटेल ने 499 रूपये का एक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था....
Copyright Holder: Teknikal Raman
दोस्तों, शायद आपको मालूम होगा कि हाल फ़िलहाल ही एयरटेल ने 499 रूपये का एक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था. और आज हम जियो के इसी कीमत के प्लान 498 के साथ एयरटेल के 499 प्लान से तुलना करके पता लगायेंगे कि क्या वाकई एयरटेल ने इसबार जियो से किफायती और सस्ता प्लान अपने यूजर्स को दिया कि नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं.
एयरटेल के प्लान 499 में मिलने वाले फायदे-
Third party image reference
एयरटेल के इस प्लान की बात करें तो इसमें एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स की सुविधा मिलती मिलती है. टेक्स्ट मैसेज भेजने के लिए डेली 100 sms दिया जाता है. इन्टरनेट चलाने के लिए हर रोज 2GB डेटा मिलता है जिसे 3G और 4G दोनों नेटवर्क पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इस प्लान की वैलिडिटी पुरे82 दिन रहती है.
जियो के प्लान 498 में मिलने वाले फायदे-
Third party image reference
अब जियो के 498रु प्लान की बात करें तो जियो यूजर्स को इस पैक में हर रोज 2GB हाई स्पीड 4G डेटा मिलता है. जियो के सभी प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही आते हैं तो इसमें भी आप देश के किसी भी कोने में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं. इसके साथ 100 SMS भी डेली मिलता है. इतना ही नहीं जियो की सभी ऐप सर्विस मुफ्त मिलती है. इस प्लान में जियो पुरे 91 दिनों की वैलिडिटी देता है.
निष्कर्ष- क्या एयरटेल का प्लान है किफायती और जियो से बेहतर?
Third party image referenceएयरटेल और जियो दोनों ही अपने प्लान में 2GB डेटा डेली दे रही है लेकिन जियो के प्लान में हमें 9 दिन ज्यादा वैलिडिटी मिलती है. इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अगर आप जियो का प्लान लेंगे तो आपको 18GB ज्यादा डेटा का लाभ मिलेगा. वो ऐसे कि एयरटेल के प्लान में 82 दिनों में सिर्फ 164GB डेटा ही मिलेगा जबकि जियो के प्लान में 182GB इन्टरनेट डेटा का फायदा मिलेगा क्योंकि जियो के प्लान में 91 दिन की वैलिडिटी है.
इसलिए इसबार भी जियो का ही प्लान किफायती और सस्ता निकला. एयरटेल ने फिर से जियो को मात देने में नाकामी हासिल की.


ليست هناك تعليقات