Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

8GB रैम और 4 कैमरा सेटअप के साथ HTC U12+ हो सकता है लॉन्च

Third party image reference एचटीसी अपना फ्लैगशिप फोन  U12+  लॉन्च करने जा रहा है. इस फोन के स्पेसिफिकेशन इन्टरनेट पर लीक हो चुके हैं. ल...


Third party image reference
एचटीसी अपना फ्लैगशिप फोन U12+ लॉन्च करने जा रहा है. इस फोन के स्पेसिफिकेशन इन्टरनेट पर लीक हो चुके हैं. लीक्ड ख़बरों के मुताबिक ये फोन बेजेल लेस स्क्रीन, डुअल फ्रंट कैमरा और 8GB रैम के साथ आ सकता है.
चीन में लीक हुए स्पेसिफिकेशन शीट से मिली जानकारी के अनुसार HTC के इस फोन में 5.5 इंच की क्वैड HD+ डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ होगी. इस डिवाईस के में आपको 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है. यह फोन 2048GB क्षमता वाला माइक्रो एसडी भी सपोर्ट करेगा. फोन एंड्राइड के लैटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Oreo पर चलेगा.

Third party image reference
कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 4 कैमरे देखने को मिलेंगे. रियर कैमरा 12MP और 16MP का f/1.5 अपर्चर, अल्ट्रा पिक्सेल 4 टेक्नोलॉजी और OIS सपोर्ट के साथ होगा. फ्रंट में 8MP का डबल कैमरा OIS फीचर के साथ हो सकता है.
एचटीसी U12+ में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा और ये फ्लैगशिप फोन क्वालकॉम क्विक चार्जिंग 4.0 और Qi वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा. हालाँकि इस फोन में कितनी कैपेसिटी की बैटरी होगी, इसके बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिली है.

Third party image reference

ليست هناك تعليقات

Latest Articles