Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

6.26 इंच डिस्प्ले के साथ Vivo Y89 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

जी हां दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने ही देश चीन में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन का नाम विवो Y89 रखा ...

जी हां दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने ही देश चीन में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन का नाम विवो Y89 रखा गया है जो कम्पनी के ऑफिसियल चाईनीज वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है. और ये फोन अलीएक्सप्रेस पर सेल भी होने लगा है. यह फोन दो रंगों में लॉन्च हुआ है. इस फोन के कुछ हाईलाइटेड फीचर्स हैं 6.26 इंच की बड़ी नौच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 626 ओक्टा कोर प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप.

Third party image reference
विवो के इस फोन की कीमत की बात करें तो चीन में इसकी कीमत 1598 युआन रखी है जो कि करीब 16,700 रूपये होती है. इस फोन के दो कलर वेरिएंट हैं औरोरा पर्पल और ब्लैक गोल्ड कलर. अलीएक्सप्रेस वेबसाइट पर ये स्मार्टफोन 236.99 डॉलर में बेचा जा रहा है. और अब विवो Y89 के फीचर्स की अगर बात करें तो ऑफिसियल लिस्टिंग के अनुसार ये फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ है और एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. इसमें 6.26 इंच का फुल एचडी+ नौच डिस्प्ले दिया गया है.

Third party image reference
हार्डवेयर और स्टोरेज डिपार्टमेंट पर गौर करें तो ये फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 626 से powered किया हुआ मिलता है. ये फोन 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी के साथ मिलता है और इसमें 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए विवो Y89 में 16MP+2MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. ये कैमरा प्रोफेशनल मोड, पनोरमा, स्लो मोशन और फ़िल्टर सहित और भी ढेरों फीचर से लैस है. वहीँ इसके फ्रंट साइड में 16MP का सिंगल शानदार सेल्फी कैमरा मौजूद है. इस स्मार्टफोन में बैटरी 3260mAh की लगी है. फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड में ही सेटअप किया हुआ है. इस फोन का वजन 149.3 ग्राम है और थिकनेस 7.89mm है.


Latest Articles