दोस्तों, पिछले महीने यानी दिसंबर 2018 में हॉनर ने V20 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था और आज उसी फोन को Honor View 20 नाम से ग्लोबल म...
दोस्तों, पिछले महीने यानी दिसंबर 2018 में हॉनर ने V20 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था और आज उसी फोन को Honor View 20 नाम से ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. लॉन्च इवेंट पेरिस में एक कॉन्सर्ट हॉल में हुआ था. इस इवेंट में कम्पनी ने फोन की इंटरनेशनल कीमत भी बताई है. 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 569 यूरो है और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 649 यूरो तय की गयी है. ये कीमतें चीन में जितनी थी उतनी ही है.
Third party image reference
भारत में हॉनर व्यू 20 अभी नहीं आया है. ये फोन 29 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होने वाला है. हालाँकि फोन के प्री-आर्डर पहले से ही लिए जा रहे हैं. हॉनर स्टोर और अमेज़न पर आर्डर किया जा सकता है. आप तो जानते ही हैं कि होनर व्यू20 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 48MP कैमरा सेटअप के साथ आया है. इतना ही नहीं, ये फोन पंच होल डिस्प्ले के साथ भी आने वाला वर्ल्ड का पहला स्मार्टफोन है. भारत में इस फोन की कीमत की अगर बात करें तो यहाँ इसके 6GB रैम वेरिएंट की प्राइस 31,999 रूपये हो सकता है. वहीँ इसका 8GB रैम वेरिएंट 36,999 रूपये का हो सकता है.
Third party image reference
हॉनर व्यू20 के अब फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो इसमें आपको 6.4 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में मिलता है. ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस पाई 9 पर चलता है. फोन को HiSilicon किरिन 980 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. ये फोन जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि 6GB रैम और 8GB रैम वेरिएंट में मिलता है, और स्टोरेज क्रमशः 128GB और 256GB है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो हॉनर व्यू20 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. प्राइमरी कैमरा 48MP है और सेकेंडरी कैमरे 3D TOF सेंसर है. ये सेंसर 3D स्पेस में ऑब्जेक्ट्स को मैप करे में मदद करता है. इस फोन में फ्रंट कैमरा 25MP का है जो काफी शानदार सेल्फी लेता है. इस स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी लगी है और ये 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही है. इस फोन का वजन 180 ग्राम है और थिकनेस 8.1mm है.
Third party image reference

