Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो ने लॉन्च किया JioPhone यूजर्स के लिए 2 धांसू प्लान ! जानिए विस्तार से

देशभर में सिर्फ 4G सर्विस प्रदान करने वाले मशहूर टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने आज एक साथ दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। हालांकि ये प...

देशभर में सिर्फ 4G सर्विस प्रदान करने वाले मशहूर टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने आज एक साथ दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। हालांकि ये प्लान्स सिर्फ जियोफोन यूजर्स के लिए है यानी जो ग्राहक JioPhone 1 और JioPhone 2 यूज करते हैं वही इस प्लान का लाभ ले सकते हैं। इन दोनों प्लान्स की कीमत 297 रुपये और 594 रुपये है जिसमें आपको 3 महीने से लेकर 6 महीने तक की वैधता मिल जाएगी। आगे चलिए इनके सारे बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
जियोफोन प्लान 297 रु और 594 रु-

Third party image reference
जियो के 297 रुपये के प्लान की बात सबसे पहले करें तो इस प्लान में जियोफोन यूजर्स को हर रोज 0.5GB हाई स्पीड 4G डेटा का लाभ मिलेगा और साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग पूरे देशभर में कर सकते हैं। इसके अलावा कुल मिलाकर 900 SMS भी मिलेगा और जिओ की सभी ऐप की सेवाएं भी मुफ्त मिलेगी। इस पैक की वैधता 84 दिनों तक रहेगी, हालांकि SMS बेनिफिट हरेक 28 दिन पर 300 मिलेगा।

Third party image reference
अब 594 रुपये के जियोफोन प्लान की बात करें तो इसमें भी आपको 0.5GB डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा। लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स बिल्कुल अनलिमिटेड कर सकते हैं। इस प्लान में टोटल 1800 SMS का लाभ मिलेगा क्योंकि इस पैक की वैलिडिटी पूरे 168 दिन तक रहेगी। यानी 28 दिन की बिलिंग साईकल के अनुसार 6 बार 300 SMS का लाभ दिया जाएगा। जियोफोन यूजर इस प्लान में भी जियो TV और जियो सिनेमा जैसे सभी जियो ऐप्स का आनंद ले सकते हैं।

Third party image reference

Latest Articles