Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो ने इंडिया में लॉन्च किया सबसे सस्ता इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन !

जी हां दोस्तों, चीन की स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने आज भारतीय बाजार में सबसे सस्ता इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला फोन लॉन्च किया है. ...

जी हां दोस्तों, चीन की स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने आज भारतीय बाजार में सबसे सस्ता इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला फोन लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन का नाम Oppo K1 है. यह फोन चीनी मार्केट में पिछले ही वर्ष लॉन्च कर दिया गया था लेकिन इंडिया में नहीं पेश किया गया था. इंडिया में यह खुबसूरत फोन आज 6 फरवरी 2019 को लाया गया है. फिंगरप्रिंट के अलावा इस फोन की खासियत है वाटरड्राप आकार वाला डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन.
ओप्पो K1 की कीमत और लॉन्च ऑफर-

Third party image reference
भारत में इस ओप्पो K1 फोन की कीमत मात्र 16,990 रूपये रखी गयी है. ये कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है और अभी सिर्फ यही एक वेरिएंट लॉन्च हुआ है. वैसे चीन में इसका 6GB रैम वेरिएंट भी लॉन्च हुआ था, और हो सकता है बाद में ये हायर वेरिएंट भारत में लॉन्च होगा. ओप्पो K1 स्मार्टफोन को आप ब्लू या ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं. ये फोन फ्लिप्कार्ट पर 12 फरवरी से मिलने लगेगा. लॉन्च ऑफर के तौर पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और 10% इंस्टेंट कैशबैक सिटीबैंक credit या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर दिया जायेगा.
ओप्पो K1 का फुल स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
ओप्पो का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ है और एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड कलर ओएस पर चलता है. इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले वाटरड्राप नौच और 19.5:9 aspect रेश्यो के साथ है. डिस्प्ले का पिक्सेल डेंसिटी 402ppi है. ये डिवाईस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया हुआ है जोकि एड्रेनो 512 GPU के साथ है.

Third party image reference
ओप्पो K1 में आपको 4GB की रैम के साथ 64GB का इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलता है और साथ ही इसमें 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी इस्तेमाल किया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 16MP और 2MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है जोकि क्रमशः f/1.7 अपर्चर और f/2.4 अपर्चर के साथ है. वहीँ फ्रंट में इस फोन में 25MP का दमदार सेल्फी कैमरा मिलता है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G Volte, डुअल बैंड wifi, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी, हेडफोन जैक आदि सभी जरुरी फीचर मौजूद हैं. ओप्पो का यह फोन महज 7.4mm मोटा है और वजन 156 ग्राम है. इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा इसमें accelerometer, प्रोक्सिमिटी सेंसर, gyro और कंपास सेंसर दिया गए हैं. ओप्पो K1 में बैटरी कैपेसिटी 3600mAh है जो नॉन- यूजर रिमूवेबल है.

Third party image reference

Latest Articles