Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

पीएम मोदी की दीया - मोमबत्ती जलाने की अपील पर आया स्वरा भास्कर का बड़ा बयान, बोली...

देश को कोरोना वायरस के खतरे से बचाने के लिए सरकार प्रयासरत है। देश में लॉक डाउन के बीच शुक्रवार को पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित कर ...

देश को कोरोना वायरस के खतरे से बचाने के लिए सरकार प्रयासरत है। देश में लॉक डाउन के बीच शुक्रवार को पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित कर कहा कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे आप सब लोग घर की सभी लाइटें बंद कर, घर के दरवाजे या बालकनी में खड़े होकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, टॉर्च, दीपक या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाए। अब पीएम मोदी की दिया - मोमबत्ती जलाने की अपील पर स्वरा भास्कर का बड़ा बयान सामने आया है। आइए जानते हैं कि स्वरा भास्कर ने क्या कहा।

पीएम की इस अपील के पीछे वजह यह है, कि जब देश के सभी लोग एक साथ ऐसा करेंगे तो देश की एकजुटता की शक्ति का परिचय पूरी दुनिया को होगा और लोगो का आत्मबल भी बढ़ेगा। लोगों को एहसास होगा कि इस संकट से लड़ने में पूरे देशवासी एक साथ खड़े हैं।

पीएम मोदी कि इस अपील पर अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा कि, "थाली बजाएं, ताली बजायें, दिये जलाएं, टॉर्च चलाएं सब करे। बस याद रखें कि अस्पतालों में डॉक्टर, नर्सेज और मेडिकल कर्मचारी हैं जिन्हें इन प्रदर्शन से ज्यादा ग्लव, मास्क इत्यादि अपनी सुरक्षा की सामग्री चाहिए। अपनी जान बचाने के लिए ताकि वो कोरोनावायरस से देश को बचा पाए।"
स्वरा के इस बयान पर लोगों की प्रतिक्रियाए भी आनी शुरू हो गई है।

Latest Articles