Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये है अनजान नंबरों को iPhone और Android स्मार्टफोन में ब्लॉक करने का सबसे आसान तरीका

Third party image reference दोस्तों, शायद आप सब भी स्पैम कॉल और अनजान नम्बरों से आने वाले कॉल से परेशान होंगे. और ऐसे में आप इनसे जरुर ...


Third party image reference
दोस्तों, शायद आप सब भी स्पैम कॉल और अनजान नम्बरों से आने वाले कॉल से परेशान होंगे. और ऐसे में आप इनसे जरुर छुटकारा पाना चाहते होंगे. इसलिए आज मैं आपको सबसे आसान तरीका बताऊंगा जिससे आप इन नम्बरों को एकबार ब्लॉक कर देंगे तो फिर दुबारा उस नंबर से फोन आना नामुमकिन होगा.
  1. Android स्मार्टफोन में ब्लॉक करने का तरीका-

Third party image reference
सबसे पहले आप अपने फोन के डायलर पैड में जाएँ, दाहिने साइड ऊपर की तरफ 3 डॉट लाइन दिखेगा. उसे क्लिक करें. अब वहां आपको सेटिंग्स का आप्शन दिखेगा. सेटिंग खोलने के बाद कॉल सेटिंग का आप्शन आएगा.
अब इस कॉल सेटिंग में जाने के बाद ब्लॉक नम्बर्स का ऑप्शन आपको दिखेगा. यहाँ पर आप जिस भी नंबर को ब्लॉक करना चाहते हैं उसे इंटर कर के कॉल ब्लॉकिंग को ऑन कर दें.
iPhone में ब्लॉक करने का तरीका-

Third party image reference
अगर आपके पास एप्पल का iphone है तो इसमें कॉल ब्लॉक करने के सबसे पहले फ़ोन ऐप में कॉल हिस्ट्री में जाएँ. इसके बाद जिस भी नंबर को ब्लॉक करना चाहते है उसपर प्रेस करें. उसके बाद एक पॉप अप ऑप्शन में ब्लॉक दिस कॉलर का ऑप्शन आयेगा.
उस ऑप्शन पर टैप करें और इस तरह वो नंबर ब्लॉक हो जायेगा. ब्लॉक नम्बर्स की लिस्ट देखने के लिए अपने डिवाईस के सेटिंग में जाएँ, फिर फोन सेटिंग में और फिर ब्लॉक्ड नम्बर्स की पूरी लिस्ट आपको दिख जायेगा. यहाँ से आप और नम्बरों को ऐड करके ब्लॉक कर सकते हैं.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles