जी हाँ दोस्तों, एक बार फिर रिलायंस जियो 4G डाउनलोड स्पीड के मामले में सबसे पहले नंबर पर आया है. TRAI के द्वारा जारी किये गए चार्ट के रिपोर...
जी हाँ दोस्तों, एक बार फिर रिलायंस जियो 4G डाउनलोड स्पीड के मामले में सबसे पहले नंबर पर आया है. TRAI के द्वारा जारी किये गए चार्ट के रिपोर्ट के मुताबिक जियो सबसे तेज 4G स्पीड उपलब्ध कराने वाली टेलिकॉम कम्पनी बनी हुई है. जियो के नेटवर्क पर एवरेज डाउनलोड स्पीड जनवरी के महीने में 21.3mps आंकी गयी.
Third party image reference
जियो का ये 4G डाउनलोड स्पीड एयरटेल के डाउनलोड स्पीड से दोगुने से भी ज्यादा है. एयरटेल के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड सिर्फ 8.8mps थी. ये आंकड़े TRAI ने जनवरी महीने के रिकॉर्ड किये हैं और इसे MySpeed पोर्टल पर भी पब्लिश किया है.
वोडाफोन और आईडिया सेलुलर की बात करें तो वोडाफोन का एवरेज डाउनलोड स्पीड केवल 7.2 एमबीपीएस था और आईडिया का तो मात्र 6.8mps ही था. हालाँकि अपलोड स्पीड के मामले में आईडिया सबसे टॉप पर आता है.
Copyright Holder: Teknikal Raman
डाउनलोड स्पीड की जरुरत विडियो देखने, ब्राउज़िंग करने आदि के लिए होती है और अपलोड स्पीड की आवश्यकता तब पड़ती है जब हम कुछ शेयर करना चाहते हैं. जैसे फोटो, विडियो और अन्य फाइल्स ईमेल और सोशल साइट्स पर भेजने में अपलोड स्पीड काम आता है.
आईडिया के नेटवर्क पर अपलोड स्पीड 6.9mbps आंकी गयी जबकि सबसे तेज डाउनलोड स्पीड वाले जियो की अपलोड स्पीड 4.5mbps थी. अपलोड स्पीड में वोडाफोन दुसरे नंबर पर है, वोडाफोन की स्पीड 5.5mbps थी. जबकि एयरटेल का सबसे कम था. एयरटेल का अपलोड स्पीड मात्र 3.9mbps ही आंका गया.
Third party image reference
इस तरह से देखें तो डाउनलोडिंग के लिए तो बेशक जियो ही बेस्ट है. और अपलोड स्पीड में जियो को थोड़ा सुधार करना चाहिए. वैसे जो लोग ज्यादा ऑडियो विडियो यह अन्य फाइल अपलोड करते हैं उन्हें खासकर अपलोडिंग के लिए आईडिया यूज करना चाहिए, क्योंकि अपलोड जल्दी होगा. जियो के नेटवर्क पर भी अपलोड स्पीड ठीक ठाक ही है.


ليست هناك تعليقات