Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आसुस का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला ये फोन 30 जुलाई को सेल के लिए होगा उपलब्ध

Third party image reference दोस्तों, जैसा कि आपका पता होगा कि आसुस ने इस महीने के शुरूआती दिनों में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus Zenfo...


Third party image reference
दोस्तों, जैसा कि आपका पता होगा कि आसुस ने इस महीने के शुरूआती दिनों में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus Zenfone 5Z लॉन्च किया था. यह फोन तीन अलग अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था. जिसमें से 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्चिंग के बाद ही उपलब्ध हो गया था.
इसका तीसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल नहीं आया था. लेकिन कम्पनी ने जानकारी दी है कि ये 30 जुलाई को फ्लिप्कार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जायेगा.

Third party image reference
आसुस जेनफोन 5Z की कीमत-
आसुस ने जब इस फोन को दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया तो इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रूपये रखी थी. इसके अन्य वेरिएन्ट्स की कीमत की बात करें तो 29,999 रूपये 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. वहीँ 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रूपये है. ये तीनो ही वेरिएंट 30 जुलाई को सेल के लिए उपलब्ध होंगे.

Third party image reference
आसुस जेनफोन 5Z का स्पेसिफिकेशन-
आसुस का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आता है और डुअल-Volte सपोर्ट करता है. इस फोन में एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस है परन्तु फोन के टॉप में ZenUI 5.0 का इंटरफ़ेस देखने को मिलता है. इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा के साथ दिया गया है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको 12MP और 8MP का डुअल रियर कैमरा 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट में 8MP का सिंगल कैमरा दिया गया है जो फेस अनलॉक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इस फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. और इसमें बैटरी 3300mAh की लगी है. आसुस ने इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles