Third party image reference दोस्तों, आज हम आपको दो ऐसे स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देंगे जिनमें डुअल रियर कैमरा तो है ही, साथ ही इसम...
Third party image reference
दोस्तों, आज हम आपको दो ऐसे स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देंगे जिनमें डुअल रियर कैमरा तो है ही, साथ ही इसमें डुअल फ्रंट सेल्फी कैमरा भी मिलता है. डुअल कैमरा होने की वजह से हमें कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिल जाते हैं. इसलिए आजकल डुअल कैमरा का ट्रेंड ज्यादा चल रहा है. तो चलिए आपको बताते हैं कि भारत में ये दो दमदार डुअल फ्रंट और बैक कैमरा वाले स्मार्टफोन कौन-कौन से हैं.
Third party image reference
सबसे पहले फोन की बात करें तो ये सबसे सस्ता डुअल फ्रंट और डुअल बैक कैमरा वाला स्मार्टफोन है. यह फोन Honor 9 लाइट है. इस स्मार्टफोन में आपको 13MP+2MP का डुअल रियर कैमरा फेज डिटेक्शन, ऑटोफोकस और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में भी 13MP और 2MP का डबल सेल्फी कैमरा दिया गया है.
हॉनर 9 लाइट के अन्य स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference- 5.65 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले
- 3GB रैम और 32GB स्टोरेज
- माइक्रो एसडी सपोर्ट- 256GB
- प्रोसेसर- HiSilicon Kirin 659
- एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.0
- फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में सेटअप
- बैटरी- 3000mAh
Third party image reference
इसके बाद दुसरे फोन की बात करें तो वह भी हुवावे ब्रांड का है जो अभी लेटेस्ट ही लॉन्च हुआ है. हुवावे का Nova 3i स्मार्टफोन भी दो-दो फ्रंट और रियर कैमरे से लैस है. इस फोन में आपको 16MP और 2MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट में सेल्फी कैमरा 24MP+2MP का मिलता है.
हुवावे Nova 3i के अन्य स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
- 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले
- डुअल हाइब्रिड नैनो सिम स्लॉट
- 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज
- प्रोसेसर- HiSilicon Kirin 710
- माइक्रो एसडी सपोर्ट- 256GB
- एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.1
- फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल में
- बैटरी- 3340mAh की



ليست هناك تعليقات