Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी 5A को टक्कर देगा फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला ये फोन, कीमत है सिर्फ 4,799 रूपये!

देशी मोबाइल कम्पनी M-tech ने एक सस्ता 4G Volte स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस फोन का नाम है Eros Smart और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गय...

देशी मोबाइल कम्पनी M-tech ने एक सस्ता 4G Volte स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस फोन का नाम है Eros Smart और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इतनी कम कीमत के फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर देना बहुत बड़ी बात होती है.


Third party image reference
इस सस्ते 4G स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों से आप खरीद सकते हैं. यह फोन ऑनलाइन अमेज़न और फ्लिप्कार्ट जैसी ई-कॉमर्स साईट पर उपलब्ध है. और आपके नजदीकी मार्केट में दुकानों में भी मिल जायेगा. यह फोन काला, गोल्ड, रोज गोल्ड और कॉफी कलर में लॉन्च हुआ है.
Eros Smart का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
M-tech Eros smart के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 1GB की रैम के साथ 8GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. और इसमें 32GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी सपोर्ट करता है.
इस फोन में 1.3GHz का क्वैड कोर प्रोसेसर लगाया गया है. अब कैमरे की बात की जाए तो फोन में 5MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है और फ्रंट कैमरा 2MP का दिया गया है. फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में कैमरा के नीचे सेटअप किया हुआ है.

Third party image reference
M-tech के इस स्मार्टफोन में 2400mAh की बैटरी दी गयी है और इसमें OTG केबल भी सपोर्ट करता है. ये फोन एंड्राइड nougat ओएस पर चलता है.
कीमत की बात करें तो ये 4G स्मार्टफोन सिर्फ 4,799 रूपये में लॉन्च हुआ है. और बस इतनी सी कीमत में ही आप इसे खरीद सकते हैं.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles