Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Dual Camera सेटअप के साथ लॉन्च हुआ Samsung गैलेक्सी J7 Duo

Third party image reference दोस्तों, अभी कुछ ही दिनों पहले सैमसंग  गैलेक्सी J7 Duo  के फीचर और स्पेसिफिकेशन लीक होकर सामने आ रही थे और ...


Third party image reference
दोस्तों, अभी कुछ ही दिनों पहले सैमसंग गैलेक्सी J7 Duo के फीचर और स्पेसिफिकेशन लीक होकर सामने आ रही थे और कहा जा रहा था कि ये फ़ोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है. लेकिन इतनी जल्दी लॉन्च हो जायेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी. जी हां दोस्तों, सैमसंग ने मिड रेंज फोन Galaxy J7 Duo को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कम्पनी ने डुअल रियर कैमरा दिया है. और इस फोन की कीमत 16,990 रूपये रखी गयी है.

Third party image reference
सैमसंग के इस फोन के बारे जो लीक्ड ख़बरें आ रही थी उसमें भी डुअल कैमरा होने की बात कही जा रही थी और ये खबर एकदम सही निकली. गैलेक्सी जे7 डुओ में 13MP और 5MP का डबल रियर कैमरा f/1.9 अपर्चर और LED फ़्लैश लाइट के साथ दिया गया है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा है. कम्पनी का कहना है इसका कैमरा कम रोशनी में भी अच्छी फोटो लेता है.
आपको बता दूँ कि J सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है और आप जानते ही हैं कि सैमसंग के J सीरीज के फोन्स लोगों को कितना पसंद आता है. डुअल कैमरा वाला ये स्मार्टफोन यूजर्स का ध्यान अपनी और आकर्षित जरुर करेगा.
सैमसंग गैलेक्सी J7 Duo का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
इस फोन में 5.5 इंच का सुपर AMOLED एचडी डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 1.6GHz का Exynos 7878 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा हुआ है. सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको 4GB की रैम के साथ 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 256GB तक का सपोर्ट करता है.
गैलेक्सी जे7 डुओ में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है जो फोन के होम बटन में ही मौजूद है. फोन के फ्रंट कैमरे को फेस अनलॉक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. फोन में एंड्राइड का लैटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम ओरियो 8.0 दिया गया है. बैटरी की बात करें तो इसमें 3000mAh की लिथियम ion बैटरी लगी है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में डुअल सिम स्लॉट, 4G VoLTE सपोर्ट, wifi, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे सभी जरुरी फीचर मौजूद हैं. सैमसंग गैलेक्सी J7 Duo ब्लैक और गोल्ड कलर में खरीदने के 12 अप्रैल से उपलब्ध हो जायेगा.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles