Third party image reference दोस्तों, क्या आपका बजट 20 हजार रूपये है और आप इस कीमत पर कोई बढ़िया सा लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं?...
Third party image reference
दोस्तों, क्या आपका बजट 20 हजार रूपये है और आप इस कीमत पर कोई बढ़िया सा लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? तो आज हमने आपके लिए कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लाये हैं जिनकी कीमत 20,000 रूपये के अन्दर है. और ये सभी फोन्स बेहतरीन परफॉरमेंस देने वाले हैं. कुछ तो हाई-एंड फ्लैगशिप फोन को भी टक्कर देते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के आपको 2018 में लॉन्च हुए कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं.
हॉनर 9N- कीमत- 17,999 रूपये
Third party image reference
हुवावे की सब-ब्रांड का ये स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुआ है. यह एक मिड रेंज सेगमेंट का फोन है जिसकी कीमत 20 हजार के अन्दर ही है. इस फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले नौच के साथ दिया गया है. डिस्प्ले का aspect रेश्यो 19:9 है. इस फोन को ओक्टा कोर HiSilicon किरिन 659 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो हॉनर 9N में 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज स्पेस मिल जाती है. इसका एक और वेरिएंट है जिसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज है और रैम 4GB ही दी गयी है. इस वेरिएंट की कीमत 13,999 रूपये है.
Third party image reference
हॉनर 9N के कैमरा की बात करें तो यह फोन 13MP+2MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. और फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा मिलता है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलता है. फोन में बैटरी 4000mAh की दी गयी है.
2. Huawei P20 Lite- कीमत- 19,999 रूपये
Third party image reference
यह स्मार्टफोन हुवावे ने लॉन्च किया है. 20 हजार के अन्दर ये भी एक बेहतरीन स्मार्टफोन है. फोन ग्लास और मेटल का बना हुआ है जिससे ये बिलकुल प्रीमियम डिवाईस लगता है. इस फोन में आपको 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो और नौच के साथ मिलता है. हुवावे पी20 प्रो को HiSilicon किरिन 659 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
Third party image reference
इस फोन में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिलती है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाकर मेमोरी बढाई जा सकती है. हुवावे का ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.0 पर बेस्ड MIUI 8.0 पर चलता है. इसमें बैटरी 3000mAh की लगी है.
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इस फोन में 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट साइड में 24MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है.
3. ओप्पो F7- कीमत- 19,900 रूपये
Third party image reference
हॉनर और हुवावे की तरह ओप्पो का ये स्मार्टफोन भी नौच डिस्प्ले के साथ मिलता है और इसकी कीमत भी 20,000 रूपये के अन्दर है. ओप्पो के इस ओप्पो F7 स्मार्टफोन में 6.23 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है. यह फोन सेल्फी लवर्स के लिए बेस्ट है. क्योंकि इसमें 25MP का फ्रंट कैमरा AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ मिलता है.
ओप्पो ने इस फोन को मीडियाटेक P60 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 4GB की रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है. फोन एंड्राइड के लतेस ओएस ओरियो 8.1 पर आधारित कलर ओएस 5.0 पर चलता है.
Third party image reference
ओप्पो F7 में रियर कैमरा 16MP का दिया गया है और फ्रंट के बारे में तो आपको पहले ही बताया कि 25MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. इस फोन में बैटरी 3400mAh की मिलती है. यह फोन डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आता है इसलिए इसमें एकसाथ डुअल सिम भी यूज कर सकते हैं.
4. शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो- कीमत- 16,999 रुपये
Third party image reference
चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी का ये फोन नंबर वन है. 20 हजार रूपये से नीचे अगर आपको 6GB रैम वाला स्मार्टफोन चाहिए तो ये आपके लिए बेस्ट रहेगा. इस फोन का बैटरी बैकअप भी लाजवाब है. यह फोन 5.99 इंच की फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में आता है. डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन लगा हुआ है.
रेडमी नोट में 6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिलती है. फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर बेस्ड MIUI 9.5 पर चलता है. इस डिवाईस को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर बैक में दिया गया है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. ये कैमरा पोर्ट्रेट मोड सहित ढेर सारे फीचर्स से लैस है. इसका फ्रंट कैमरा 20MP का है और इसके साथ भी LED फ़्लैश लाइट है जिससे बेहतरीन सेल्फी अंधेरे में भी आती है. इस फोन में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है.


ليست هناك تعليقات