Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वोडाफोन के इन दो प्लान्स में मिलता है भरपूर 4G डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा !

दोस्तों, एयरटेल और जियो के बाद सबसे बढ़िया टेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन इंडिया ही मानी जाती है. इस ऑपरेटर ने अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक...

दोस्तों, एयरटेल और जियो के बाद सबसे बढ़िया टेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन इंडिया ही मानी जाती है. इस ऑपरेटर ने अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान लॉन्च किये हैं. जिन्हें ज्यादा डेटा की जरुरत है तो उनके लिए कुछ खास प्लान है तो वहीँ ज्यादा कॉलिंग करने वालों के लिए भी कम कीमत के कॉलिंग बेस्ड प्लान हैं.

Third party image reference
आज हम आपको वोडाफोन के दो ऐसे प्लान के बारे में बताएँगे जिनमें आपको भरपूर 4G डेटा मिलेगा यानी 3GB से लेकर लगभग 5GB इन्टरनेट डेटा हर रोज इन प्लान्स में मिलता है. तो चलिए फटाफट आपको इस प्लान के बारे में जानकारी देते हैं.
वोडाफोन प्लान- 549 रूपये

Third party image reference
सबसे पहले वोडाफोन के भरपूर 4G डेटा प्लान की बात करें तो वो आता है 549 रूपये का. इस 549 रु के प्रीपेड प्लान में वोडाफोन के प्रीपेड यूजर्स को डेली 3.5GB हाई स्पीड 4G डेटा का लाभ दिया जाता है. इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग मिलती है. लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी असीमित की जा सकती है. कॉलिंग के अलावा हर रोज 100 टेक्स्ट मैसेज भी भेजने के लिए दिया जाता है. इस प्लान में वोडाफोन पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है. यानी इस प्लान में आप टोटल 98GB डेटा का मजा ले सकते हैं.
वोडाफोन प्लान- 799 रूपये

Third party image reference
इस दुसरे प्लान में भी आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. 799 रूपये की कीमत वाला ये प्रीपेड प्लान आपको हर रोज 4.5GB डेटा प्रदान करेगा. यानी कि पूरी वैलिडिटी तक टोटल 126GB डेटा का लाभ मिलता है. वॉईस कॉलिंग भी बिलकुल अनलिमिटेड करने को मिलता है, चाहे वो लोकल हो, एसटीडी हो या रोमिंग कॉल. इसके अलावा 100 SMS डेली वोडाफोन इस प्लान में भी देता है. वोडाफोन का ये प्लान तो जियो के 799 प्लान की टक्कर का, जियो डेली 5GB डेटा देता है जो 0.5GB डेटा वोडा से अधिक है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles