Third party image reference दोस्तों, अगर आप भी बहुत दिनों से शाओमी का रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे थे तो आपकी ये इच्छा अब...
Third party image reference
दोस्तों, अगर आप भी बहुत दिनों से शाओमी का रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे थे तो आपकी ये इच्छा अब पूरी हो सकती है. क्योंकि ये फोन शाओमी के ऑफिसियल साईट और ऐप मी डॉट कॉम पर स्टॉक में है. जहाँ से आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शायद कम्पनी ने इस फोन के ज्यादा यूनिट्स तैयार किये होंगे. इसलिए स्टॉक ख़त्म नहीं हुआ है. परन्तु कभी भी आउट-ऑफ़-स्टॉक हो सकता है.
Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो का 6GB रैम वेरिएंट तो पहले से ही ख़त्म हो चूका है. हालाँकि 4GB रैम वेरिएंट अभी भी स्टॉक में है और लगभग सभी कलर वेरिएंट स्टॉक में है. इसलिए इससे अच्छा मौका जल्दी आपको हाँथ नहीं लगेया. रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत 14,999 रूपये है. इस कीमत में आपको 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी वाला ये फोन मिल जायेगा.
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
रेडमी नोट 5 प्रो मिड रेंज का एक दमदार स्मार्टफोन है. इस फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी मिलती है. इस फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है. यानी एक साथ दो सिम कार्ड या एक सिम के साथ एक माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का यूज किया जा सकता है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस फोन का कैमरा लाजवाब है. इसमें आपको 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा मिलता है. वहीँ फ्रंट में 20MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. ये फोन फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है.
Third party image reference
रेडमी नोट 5 प्रो में दुसरे शाओमी फोन्स की तरह फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही दिया गया है. इस फोन में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है. फोन का वजन 181 ग्राम है और थिकनेस 8.1mm है. ये फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.


ليست هناك تعليقات