Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

7 अगस्त को है Huawei Nova 3i की पहली सेल, इससे पहले ही उठा सकते हैं 1000 रु का लाभ! जानें

Third party image reference दोस्तों, शायद आपको पता ही होगा कि हुवावे ने हाल ही में अपना एक नहीं दो-दो मिड रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन इं...


Third party image reference
दोस्तों, शायद आपको पता ही होगा कि हुवावे ने हाल ही में अपना एक नहीं दो-दो मिड रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था. ये दोनों स्मार्टफोन Huawei Nova 3 और Nova 3i के नाम से पेश किया गया था. इसमें से नोवा 3 बिक्री के लिए 23 अगस्त से उपलब्ध होगा.
जबकि नोवा 3i जो है इसकी पहली सेल 7 अगस्त को एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न इंडिया पर कुछ खास ऑफर के साथ होने वाली है. अगर आप इसे 6 अगस्त से पहले प्री-बुक करते हैं तो आपको 1000 रु का कैशबैक अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर मिल जायेगा.
हुवावे नोवा 3i प्री-बुकिंग कैशबैक ऑफर का लाभ ऐसे उठायें-

Third party image reference
इस ऑफर के लिए एलिजिबल होने के लिए सबसे पहले आपको अमेज़न गिफ्ट कार्ड पेज पर जाना होगा. वहां आपको तरह-तरह के गिफ्ट कार्ड्स दिखेंगे, उन्ही कार्ड में हुवावे नोवा 3i डिज़ाइन वाला कार्ड होगा, उसे सेलेक्ट करें या फिर आप नोवा 3i के प्री-बुकिंग पेज पर भी जा सकते हैं जहाँ से आपको नोवा 3i डिज़ाइन वाले कार्ड पर भेज दिया जायेगा.
नोवा 3i डिज़ाइन वाला गिफ्ट कार्ड चुनने के बाद आपको अपना ईमेल एड्रेस देना होगा जिससे आप अमेज़न का अकाउंट क्रिएट किये हुए हैं. इसके बाद आपको कम से कम 100 रूपये का गिफ्ट कार्ड खरीदना है. इस कार्ड को आप नोवा 3i स्मार्टफोन खरीदने में करेंगे.

Third party image reference
अब जब आप 7 अगस्त को इस फोन को आर्डर करेंगे तो आर्डर करते वक्त आपको Nova3i1000 कूपन कोड अप्लाई करके पेमेंट कर देना है. इस तरह फोन के शिप होने के तीन दिन के भीतर आपको 1000 रूपये का कैशबैक आपके अमेज़न पे बैलेंस में दे दिया जायेगा.
हुवावे Nova 3i का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और दोनों ही स्लॉट 4G Volte सपोर्ट करता है. नोवा 3 एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड EMUI 8.2 पर चलता है. फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले के टॉप में नौच भी मौजूद है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो नोवा 3 में आपको 4GB की रैम के साथ 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. साथ में इसमें 256GB की कैपेसिटी वाला माइक्रो एसडी भी लगाया जा सकता है. हुवावे ने इस फोन में HiSilicon Kirin 710 प्रोसेसर लगाया है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में इस फोन में 16MP+2MP का डुअल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में 24MP+2MP का डुअल सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, वैसे फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है. इसका भी इस्तेमाल सिक्यूरिटी के लिए किया जा सकता है. नोवा 3 में बैटरी 3340mAh की लगी है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles