जी हां दोस्तों, सैमसंग ने अपना फ्लैगशिप नोट सीरीज का फोन गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन न्युयोर्क में आयोजित गाला लॉन्च इ...
जी हां दोस्तों, सैमसंग ने अपना फ्लैगशिप नोट सीरीज का फोन गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन न्युयोर्क में आयोजित गाला लॉन्च इवेंट में पेश किया गया. इस फोन के हाईलाइट्स हैं अपग्रेडेड एस पेन, बड़ी बैटरी और बड़ा डिस्प्ले. नोट सीरीज में सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला फोन गैलेक्सी नोट 9 बन गया है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का टॉप-एंड मॉडल 512GB की बिल्ट इन स्टोरेज के साथ है और इसमें इतनी ही GB का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी सपोर्ट करता है. यानी कि टोटल 1TB स्टोरेज इस फोन की है. ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ USA और अन्य मार्केट में मिलेगा, जबकि इंडिया में ये फोन सैमसंग के अपने प्रोसेसर Exynos 9810 के साथ आयेगा. गैलेक्सी नोट 9 के इंडिया में लॉन्च होने की तारीख नहीं बताई गयी है लेकिन उम्मीद है जल्द ही लॉन्च किया जायेगा.
Third party image reference
Samsung Galaxy Note 9 specifications-
सैमसंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.4 इंच का क्वैड एचडी+ Super AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में और पिक्सेल डेंसिटी 516 पिक्सेल्स पर इंच के साथ दिया गया है. यह फोन सिंगल और डुअल सिम स्लॉट ऑप्शन में मिलेगा. डुअल स्लॉट हाइब्रिड कॉन्फ़िगरेशन में है.
Third party image reference
गैलेक्सी नोट 9 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है, भारत में इसे Exynos 9810 चिपसेट के साथ लाया जायेगा. इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. पहला वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है. जबकि इसका हाई-एंड वेरिएंट 8GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ है. इस फोन में 512GB की ही माइक्रो एसडी भी इस्तेमाल की जा सकती है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो नोट 9 में आपको डुअल रियर कैमरा डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ मिलेगा. इसमें 12MP+12MP का रियर कैमरा दिया गया है. फ्रंट में सिंगल 8MP का कैमरा सेटअप है. स्मार्टफोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर कैमरा के नीचे दिया गया है.
कनेक्टिविटी के लिए गैलेक्सी नोट 9 में डुअल बैंड wifi, ब्लूटूथ v5.0, युएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, जीपीएस आदि दी गयी है. ये फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 पर चलता है. इस फोन में 4000mAh की बड़ी और तगड़ी बैटरी दी गयी है और ये वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. फोन का वजन 200 ग्राम है.
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की कीमत-
Third party image reference
सैमसंग ने इस फोन को यूएस मार्केट में 999 डॉलर यानी करीब 68,700 रूपये के आसपास लॉन्च किया है. ये कीमत 6GB रैम वेरिएंट की है. 8GB वेरिएंट की कीमत की बात करें तो वो 1,250 डॉलर में लाया गया है. भारतीय रूपये में इसकी कीमत 85,900 रूपये होती है. US में इस फोन का प्री-आर्डर 10 अगस्त से शुरू हो गया है. और 24 अगस्त से ये फोन उपलब्ध हो जायेगा. यह फोन ब्लैक, ब्लू, पर्पल और सिल्वर कलर में मिलेगा.


ليست هناك تعليقات