Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy नोट 9 और Galaxy नोट 8 में क्या है अंतर ! जानिए विस्तार से

Third party image reference दोस्तों, आपको मालूम चल गया होगा कि सैमसंग का फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन लॉन्च हो चूका है और ये ...


Third party image reference
दोस्तों, आपको मालूम चल गया होगा कि सैमसंग का फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन लॉन्च हो चूका है और ये नोट 8 का सक्सेसर है. गैलेक्सी नोट 9 दो वेरिएंट में आया है, एक 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ. अब चलिए देखते हैं कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डिपार्टमेंट में इस गैलेक्सी नोट 9 और गैलेक्सी नोट 8 में कितना अन्तर है.
डिजाईन और डिस्प्ले

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के डिज़ाइन की बात करें तो ये फ्रंट से बिलकुल गैलेक्सी नोट 8 जैसा ही दिखता है. नोट 9 की थिकनेस 8.8mm है जबकि नोट 8 सिर्फ 8.6mm थिक है, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि नोट 9 में 4000mAh की बड़ी बैटरी लगी है. इस फोन का वजन भी 201 ग्राम है, वहीँ गैलेक्सी नोट 8 का वजन 195 ग्राम ही है.

Third party image reference
इन दोनों ही स्मार्टफोन में ग्लास और मेटल बॉडी मिलता है. फोन के बैक साइड की बात करें तो गैलेक्सी नोट 9 में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर कैमरा के नीचे दिया गया है, जबकि नोट 8 में ये सेंसर कैमरा के बगल में दिया गया था. और इस वजह से यूजर्स को फिंगरप्रिंट स्कैनर यूज करने में परेशानी भी हुई क्योंकि आसानी से अंगुली वहां पहुँचती नहीं थी. इसलिए इसबार सैमसंग ने इसे थोड़ा नीचे सेटअप किया है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 और गैलेक्सी नोट 8 के डिस्प्ले की बात की जाय तो डिस्प्ले में भी ज्यादा कुछ फर्क नहीं पता चलता है. हालाँकि नोट 9 में नोट 8 से बड़ा डिस्प्ले दिया गया है. गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच का क्वैड एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले 516 पिक्सेल डेंसिटी के साथ दिया गया है. गैलेक्सी नोट 8 में यही अमोलेड डिस्प्ले 6.3 इंच का दिया गया था. दोनों ही स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ है.
प्रोसेसिंग हार्डवेयर और मेमोरी-

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जो महज 10nm पर बना हुआ है. यह प्रोसेसर 2.8GHz पर क्लौक्ड है. इस फोन का इंडियन वेरिएंट Exynos 9810 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस होगा, ये भी चिपसेट भी स्नाप्द्रागों 845 जितना पावरफुल है. गैलेक्सी नोट 8 के प्रोसेसर की बात करें तो इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया था. भारत में इसे Exynos 8895 प्रोसेसर के साथ लाया गया था.
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 तो 6GB रैम 64GB स्टोरेज के साथ आया था, लेकिन गैलेक्सी नोट 9 दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आया है. ये फोन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 512GB स्टोरेज के साथ आया है.
रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा-

Third party image reference
सैमसंग का गैलेक्सी नोट सीरीज बेस्ट कैमरा एक्सपीरियंस और ज़ूम कैपबिलिटी के साथ आता है. इस नए गैलेक्सी नोट 9 में 12MP+12MP का डुअल रियर कैमरा ढेर सारे फीचर्स के दिया गया है. ये कैमरा 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 10x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है. नोट 9 का फ्रंट कैमरा 8MP का है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में भी 12-12 मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा और 8MP का सिंगल फ्रंट कैमरा है.अंतर सिर्फ इतना है कि नोट 9 में 4K विडियो 60fps पर रिकॉर्ड की जा सकती है जबकि नोट 8 में 30fps पर रिकॉर्ड होती है.
सॉफ्टवेयर और बैटरी-

Third party image reference
गैलेक्सी नोट 9 एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है. और नोट 8 जो है वो एंड्राइड nougat के साथ लॉन्च हुआ था लेकिन अपडेट के बाद ये भी ओरियो पर चलने लगा है. दोनों ही डिवाईस सैमसंग के कस्टम UI पर चलते हैं. बैटरी की बात करें तो नोट 8 के मुकाबले नोट 9 में 21% ज्यादा बड़ी बैटरी मिलती है.

Third party image reference
गैलेक्सी नोट 9 में 4000mAh की बैटरी दी गयी है, वहीँ नोट 8 में सिर्फ 3300mAh की बैटरी मिलती है. दोनों ही फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं.
दोस्तों, आपको सैमसंग का गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन कैसा लगा? कमेन्ट करके अवश्य बताएं. और आपको क्या लगता है गैलेक्सी नोट 8 यूजर्स को गैलेक्सी नोट 9 में अपग्रेड करने की जरुरत है या नहीं? ये भी आप बताना.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles