Third party image reference दोस्तों, हाल ही में इन तीनों टेलिकॉम कम्पनियों एयरटेल, बीएसएनएल और आईडिया ने 75 रूपये का प्रीपेड प्लान लॉन्...
Third party image reference
दोस्तों, हाल ही में इन तीनों टेलिकॉम कम्पनियों एयरटेल, बीएसएनएल और आईडिया ने 75 रूपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था. सबसे पहले सरकारी दूरसंचार कम्पनी BSNL ने यह प्लान लॉन्च किया था. उसके बाद आईडिया ने और अंत में एयरटेल ने पेश किया. इसलिए आज हमनें इन तीनों के इस एक ही कीमत के प्लान की तुलना करेंगे और पता लगायेंगे कि किसका प्लान सबसे अच्छा और किफायती है.
एयरटेल प्लान- 75 रु में मिलने वाले बेनेफिट्स
Third party image reference
सबसे पहले देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल के 75 रु प्लान के बारे में बात करते हैं. एयरटेल ने यह प्लान आईडिया और BSNL को टारगेट करके लॉन्च किया. इस प्लान में एयरटेल 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 300 मिनट की वॉईस कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर और एसटीडी कॉल्स भी करने को देता है. इसके अलावा 1GB डेटा भी मिलता है. साथ ही 100 SMS की सुविधा भी दी गयी है.
आईडिया प्लान- 75 रु में मिलने वाले फायदे
Third party image reference
आईडिया सेलुलर का प्लान पूरा का पूरा एयरटेल जैसा ही बेनेफिट्स देता है. आईडिया के भी 75 रु प्लान में वॉईस कॉलिंग के लिए 300 मिनटमिलता है. ये कॉलिंग लोकल के साथ एसटीडी भी कर सकते हैं. इन्टरनेट चलाने के लिए 1GB डेटा भी मिलता है जिसे 2G, 3G या 4G किसी भी नेटवर्क पर यूज किया जा सकता है. इसके साथ 100 SMS भी मिलता है. आईडिया भी इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी देता है.
बीएसएनएल प्लान- 75 रु में मिलने वाले बेनिफिट-
Third party image reference
BSNL के 75 रूपये के प्लान की बात करें तो बीएसएनएल अपने इस प्लान में बिलकुल अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा बिना किसी डेली या वीकली लिमिट के करने के लिए देता है. हालाँकि मुंबई और दिल्ली में कॉलिंग फ्री नहीं रखी गयी है. इन्टरनेट डेटा 10GB मिलता है और SMS टोटल 500 दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 15 दिनों की होती है. और ये प्लान सिर्फ तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सर्किल के लिए मान्य है.
किसका प्लान है सबसे अच्छा और किफायती !
Third party image reference
दोस्तों, तीनों ही कम्पनियों के द्वारा दिए जाने वाले बेनेफिट्स को देखें तो ज्यादा फायदे बीएसएनएल दे रहा है, अनलिमिटेड कॉलिंग और 10GB डेटा भी. लेकिन इसका प्लान सिर्फ दो ही सर्किल के लिए मान्य है. लेकिन किफायती प्लान की बात करें तो यहाँ पर एयरटेल और आईडिया का प्लान बीएसएनएल से किफायती है.


ليست هناك تعليقات