Third party image reference जी हां दोस्तों, आज शाओमी ने भारत में अपना एंड्राइड वन बेस्ड स्मार्टफोन Mi A2 लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इस...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, आज शाओमी ने भारत में अपना एंड्राइड वन बेस्ड स्मार्टफोन Mi A2 लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इस फोन को एक इवेंट में गुरुग्राम में लॉन्च किया. आपको बता दें कि ये फोन पिछले ही महीने स्पेन में मी 6X नाम से लॉन्च किया जा चूका है. शाओमी ने मी A2 को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया है. ये स्मार्टफोन क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट करता है.
शाओमी मी A2 की कीमत और लॉन्च ऑफर्स-
Third party image reference
इंडिया में शाओमी ने मी A2 की शुरूआती कीमत 16,999 रूपये रखी है, ये कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है. दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ जिसकी कीमत कम्पनी ने फ़िलहाल नहीं बताई है. हालाँकि ये वेरिएंट भी जल्द ही उपलब्ध हो जायेगा. यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रोज गोल्ड कलर में मिलेगा.
शाओम मी A2 का प्री-आर्डर 9 अगस्त दोपहर 12 बजे से अमेज़न और मी डॉट कॉम पर लिया जायेगा. इसकी पहली सेल 16 अगस्त को दिन में 12 बजे होगी. सेल भी अमेज़न के साथ मी डॉट कॉम और मी होम पर होगी. लॉन्च लॉन्च ऑफर के तौर पर रिलायंस जियो 4.5TB एडिशनल डेटा का लाभ देगा, इसके साथ 2200 रु का इंस्टेंट कैशबैक का लाभ भी मिलेगा.
शाओमी मी A2 के फीचर्स-
Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आता है और ये फोन स्टॉक एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है. इस फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसपर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 लगाया गया है. मी A2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.
रैम और स्टोरेज के बारे में तो आपको कीमत के साथ पता चल गया होगा. यह फोन आपको दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में देखने को मिलेगा. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ और दूसरा मिलेगा 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ.
Third party image reference
शाओमी मी A2 के कैमरा की बात करें तो इसमें आपको 12MP और 20MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीँ फ्रंट में 20MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. फ्रंट और बैक दोनों ही कैमरे के साथ LED फ़्लैश लाइट दी गयी है. इन कैमरों में AI फीचर, ब्यूटी मोड, पोर्ट्रेट मोड, स्मार्ट फेस सिलेक्शन फीचर दिए गए हैं.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G Volte सपोर्ट, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, युएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ए-जीपीएस आदि फीचर्स उपलब्ध हैं. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है. अन्य जरुरी सेंसर accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro, कंपास और एम्बिएंट लाइट सेंसर मौजूद है.
शाओमी ने मी A2 में 3010mAh की बैटरी दी है जो क्विक चार्ज 4.0 भी सपोर्ट करती है. फोन के साथ 10W का चार्जर दिया गया है. इस स्मार्टफोन का वजन 168 ग्राम है और थिकनेस महज 7.3mm है.


ليست هناك تعليقات