Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आईडिया का धमाका ! लॉन्च किया जियो के जैसा 149 रु का प्लान, जानिए क्या-क्या मिलेंगे फायदे

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, आज आईडिया सेलुलर ने या फिर कहें कि  वोडाफोन-आईडिया लिमिटेड  ने आज एक नया प्रीपेड प्लान जियो के 149 रूपये ...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आज आईडिया सेलुलर ने या फिर कहें कि वोडाफोन-आईडिया लिमिटेड ने आज एक नया प्रीपेड प्लान जियो के 149 रूपये के प्लान की तरह ही लॉन्च किया है. क्योंकि आप शायद जानते होंगे कि वोडाफोन और आईडिया मिलकर अब एक कम्पनी बन गयी है जिसे वोडाफोन-आईडिया लिमिटेड कहा जाता है. फिर भी यहाँ मैं सिर्फ आईडिया नाम से ही पुकारूँगा ताकि आप आसानी से समझ सकें.

Third party image reference
हां तो मैं कह रहा था कि आईडिया ने 149 रु का प्लान लॉन्च किया जिसमें भरपूर डेटा, कॉलिंग सर्विस और SMS की भी सुविधा मिलेगी. हालाँकि ये नया प्लान आईडिया ने कुछ ही सर्किल के यूजर्स जैसे आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक के लिए पेश किया है. इन क्षेत्रों में यह प्लान ओपन मार्केट प्लान के तौर पर लॉन्च किया गया है, अगर आप इन सर्किल में रहते हैं तो आप इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं.

आईडिया प्लान 149 रु में मिलने वाले बेनेफिट्स-


Third party image reference
वोडाफोन आईडिया लिमिटेड के इस नए प्रीपेड प्लान में आईडिया के ग्राहकों को टोटल 33GB हाई स्पीड 4G डेटा का लाभ दिया जायेगा. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग लोकल, एसटीडी और रोमिंग में भी मिलेगी, हालाँकि डेली और वीकली कॉलिंग की FUP लिमिट लगी है. यानी कि हर रोज 250 मिनट से ज्यादा बात नहीं कर सकते है सप्ताह में कुल 1000 मिनट ही फ्री कॉल कर सकेंगे. इसके अलावा 100 SMS टेक्स्ट मैसेजिंग के लिए डेली दिया जायेगा. और इस 149 रु के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles