Third party image reference Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कम्पनी सैमसंग एक ऐसे स्मार्टफोन को...
Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कम्पनी सैमसंग एक ऐसे स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है जिसमें आपको एक नहीं, दो नहीं और तीन भी नहीं, बल्कि कुल 4 रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. सैमसंग के इस फोन का नामGalaxy A9 Pro (2018) होगा. इस फोन के रियर में जो चार कैमरा होंगे उसकी डिटेल भी आज लीक होकर सामने आयी है. नीचे आप तस्वीरों में साफ़-साफ़ देख सकते हैं कि फोन के बैक में वर्टिकली बाएं तरफ 4-4 कैमरा लेंस नजर आ रहा है और उसके नीचे LED फ़्लैश भी है.
Third party image reference
सैमसंग इस अनोखे स्मार्टफोन को 11 अक्टूबर को लॉन्च कर सकता है क्योंकि कम्पनी इस दिन 4X फन गैलेक्सी इवेंट आयोजित कर रही है, इसी इवेंट में गैलेक्सी A9 प्रो (18) के सारे राज खुलेंगे. लेकिन अभी जो कैमरा डिटेल्स लीक होकर आयी है और ऑलअबाउट सैमसंग की रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 24MP+8MP+10MP+5MP के चार रियर कैमरा सेटअप होंगे. इसमें से पहला तो प्राइमरी सेंसर है दूसरा सुपर वाइड-एंगल लेंस है जो 120 डिग्री तक फोटो क्लिक करने में हेल्प करता है. बात अगर तीसरे-चौथे कैमरे की करें तो वो दोनों ज़ूम लेंस होंगे. वहीँ इस फोन के फ्रंट में सिंगल 24MP का सेल्फी कैमरा सोनी IMX 576 सेंसर के साथ होगा.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A9 प्रो (2018) के एक्सपेक्टेड फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो यह फोन 6.28 इंच फुल एचडी+ सुपर AMOLED पैनल के साथ आयेगा. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर चिपसेट से powered किया जा सकता है. इस हैंडसेट में 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज होने की संभावना है. गैलेक्सी A9 प्रो (18) में बैटरी 3720mAh की दी जा सकती है. फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल में होगा.
Third party image reference
जाते-जाते आपको बता दें कि अभी चंद दिनों पहले ही सैमसंग ने ट्रिपल रियर कैमरे वाला फोन गैलेक्सी A7 लॉन्च किया था. और अब चार कैमरे के साथ एक और फोन लॉन्च करके स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी. आपके अनुसार सैमसंग का आने वाला ये चार कैमरे वाला फोन मार्केट में धमाल मचाएगा या नहीं. कमेंट करके जरुर बताईयेगा.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات