Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

नोकिया 7.1 प्लस की इमेज और स्पेसिफिकेशन लीक, देखिये

Teknikal Raman:  दोस्तों, जैसा कि आप सभी को अबतक मालूम चल ही गया होगा कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड के दो नए स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च ...

Image result for nokia LOGOTeknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को अबतक मालूम चल ही गया होगा कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड के दो नए स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है. इन दो स्मार्टफोन्स का नाम नोकिया 7.1 और नोकिया 7.1 प्लस होने वाला है. आज इन्हीं फोन में से एक नोकिया 7.1 प्लस का इमेज और स्पेसिफिकेशन लीक होकर सामने आया है. इस फोन को चाईनीज सर्टिफिकेशन वेबसाइट टेना पर तस्वीर के साथ लिस्ट किया गया है.

Third party image reference
इस वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक इस हैंडसेट का मॉडल नंबर TA-1131 है. इस फोन के तस्वीर को देखने से साफ पता चल रहा है कि इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी पीछे ही होगा. टेना की लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 6.18 इंच का फुल एचडी+ TFT डिस्प्ले होगा. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया जायेगा.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की अगर बात करें तो नोकिया 7.1 प्लस में 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज होगी. यानी कि ये दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में होंगे. दोनों ही वेरिएंट में 400GB कैपेसिटी का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी यूज किया जा सकेगा.

Third party image reference
नोकिया 7.1 प्लस में फोटोग्राफी के लिए 20MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा सेटअप किया हुआ मिलेगा. वहीँ रियर कैमरा की बात करें तो यह फोन 13MP+12MP के डबल रियर कैमरा से लैस होगा. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा. इस फोन में बैटरी 3400mAh की होगी और फोन का वजन 185 ग्राम होगा. इसी मोटाई भी आपको बता देते हैं. इसकी थिकनेस महज 7.97mm होगी.

Third party image reference

ليست هناك تعليقات

Latest Articles