Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

BSNL ने लॉन्च किया 299 रु का अनलिमिटेड 4G डेटा और कॉलिंग प्लान, इन ग्राहकों को मिलेगा लाभ

Teknikal Raman:  दोस्तों, भारत की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने एयरटेल, जियो और वोडाफोन जैसी बड़ी कम्पनियों...

Teknikal Raman: दोस्तों, भारत की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने एयरटेल, जियो और वोडाफोन जैसी बड़ी कम्पनियों को टक्कर देने के लिए 299 रूपये का एक नया प्लान पेश किया है. बीएसएनएल का ये प्लान नए ग्राहकों के लिए लाया गया है जो पहली बार बीएसएनएल के नेटवर्क के साथ जुड़ेंगे वो भी पोस्टपेड ग्राहक बनकर, यानी कि ये एक पोस्टपेड प्लान है जिसका लाभ नए यूजर उठा सकते हैं.

Third party image reference
इस सरकारी टेलिकॉम कम्पनी के द्वारा लॉन्च किये गए 299 रु प्लान में दिए जाने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो बीएसएनएल का ये पोस्टपेड प्लान नए यूजर्स को अनलिमिटेड 4G डेटा का आनंद लेने देगा, हालाँकि हाई स्पीड डेटा का मजा सिर्फ 31GB तक मिलेगा, इसके बाद नेट की स्पीड डाउन करके 80kbps कर दी जाएगी. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी, रोमिंग सभी तरह के कॉल कर सकते हैं. साथ में रोज 100 SMS भी नए पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगा.

Third party image reference
आपको बता दें कि वोडाफोन के पास भी अपने ग्राहकों के लिए एक 299 रूपये का पोस्टपेड प्लान है जिसे Vodafone Red नाम से जाना जाता है. बीएसएनएल के 299 रु प्लान से इसकी तुलना करें तो वोडाफोन में सिर्फ 20GB डेटा हर महीने मिलता है. अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS वोडाफोन भी देती है. लेकिन डेटा बेनिफिट बीएसएनएल ज्यादा दे रहा है. एयरटेल की बात करें तो इसने तो 299 रु का कोई पोस्टपेड प्लान मार्केट में नहीं पेश किया है और जियो के पास 199 रूपये का प्लान है जिसमें 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS बेनिफिट डेली मिलता है.

Third party image reference

ليست هناك تعليقات

Latest Articles