Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी ओप्पो अब Oppo F9, ओप्पो F9 प्रो, ओप्पो R17 और R17 ...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी ओप्पोअब Oppo F9, ओप्पो F9 प्रो, ओप्पो R17 और R17 प्रो लॉन्च करने के बाद कुछ और नए स्मार्टफोन्स को मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है. जी हां, क्योंकि चाईनीज सर्टिफिकेशन साईट TENAA पर तीन-तीन ओप्पो स्मार्टफोन स्पॉट हुए हैं. टेना की लिस्टिंग के अनुसार इन फोन्स की स्पेसिफिकेशन सेम है, सिर्फ रैम और स्टोरेज का अंतर है. इसलिए ये तीनों ही फोन्स एक ही हैंडसेट के तीन वेरिएन्ट्स भी हो सकते हैं.
Third party image reference
ओप्पो के ये तीनों स्मार्टफोन ग्रेडिएंट ब्लू कलर में है और इन फोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होंगे, ऐसा स्पॉट हुए इमेज से मालूम चलता है. टेना पर ये फोन मॉडल नंबर PBCM30, PBCM10 और PBCT10 से लिस्ट किया गया है. ओप्पो के इस फोन के तीनों वेरिएन्ट्स में 6.4 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा. इन फोन्स को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 670 ओक्टा कोर प्रोसेसर से या फिर मीडियाटेक हिलियो P60 प्रोसेसर से powered किया जा सकता है.
Third party image reference
दोस्तों, जैसा कि हमने पहले आपको बताया कि इन फोन्स के स्पेसिफिकेशन में ज्यादा अंतर नहीं है. सिर्फ रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट में फर्क है. ओप्पो का अपकमिंग फोन जिसका मॉडल नंबर PBCM30 है उसमें 6GB रैम और 64GB स्टोरेज होगी. जबकि PBCM10 मॉडल में 4GB की रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी होगी. वहीँ मोडल नंबर PBCT10 में भी 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज हो सकती है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट के बारे में जानकरी मिली है कि इन तीनों ही फोन्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा. इन स्मार्टफोन में 16MP और 2MP का डबल रियर कैमरा दिया जा सकता है. इसके साथ फ्रंट सेल्फी कैमरा 25MP का हो सकता है. ये सभी मॉडल एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलेंगे. इन हैंडसेट में 3500mAh की बैटरी होगी और फोन का वजन 156 ग्राम और थिकनेस 7.4mm हो सकती है.


ليست هناك تعليقات