Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

BSNL ने लॉन्च किया 90 दिनों की वैधता वाला अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान !

Third party image reference Teknikal Raman:  देश की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल भी भारती एयरटेल की तरह बड़ी जल्दी जल्दी नए प्लान्स ल...


Third party image reference
Teknikal Raman: देश की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल भी भारती एयरटेल की तरह बड़ी जल्दी जल्दी नए प्लान्स लॉन्च कर रही है. इस सरकारी कम्पनी ने आज अनलिमिटेड कॉलिंग वाले दो प्रीपेड STV प्लान्स पेश किये हैं जिनमें से एक 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ उतारा गया है. सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए ये बता दूँ कि ये प्लान सभी सर्किल के यूजर्स के लिए नहीं लॉन्च किया गया है. ये प्लान्स सिर्फ आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल के ग्राहकों के लिए है.

Third party image reference
बीएसएनएल ने ये दो प्रीपेड प्लान्स 105 रूपये और 328 रूपये का लॉन्च किया है जिसे क्रमशः अनंत और अनंत प्लस नाम से पेश किया गया है. सबसे पहले 90 दिनों वैलिडिटी के साथ आने वाले 328 रूपये के प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को बिलकुल अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉईस कॉल की फैसिलिटी दी जाएगी. इस प्लान में कॉलिंग की कोई FUP लिमिट नहीं लगायी गयी है इसलिए एकदम असीमित कॉलिंग का मजा लिया जा सकता है.

Third party image reference
अब बीएसएनएल के अनंत प्लान यानी 105 रूपये के प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसमें भी वही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स बिना FUP लिमिट के करने के लिए मिलेगा. हालाँकि इस प्लान में 26 दिनों की वैलिडिटी दी गयी है. वॉईस कॉलिंग के अलावा इन दोनों प्लान्स में और कोई बेनिफिट नहीं मिलेगा. ये प्लान सिर्फ कॉलिंग सर्विस का इस्तेमाल करने वालों के लिए आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल के यूजर्स के लिए पेश किया गया है.

Third party image reference

ليست هناك تعليقات

Latest Articles