Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बहुत महंगा है Jio का ये प्लान, बेनिफिट भी नहीं मिलता है कुछ खास, भूल से भी न करें रिचार्ज

Teknikal Raman:  दोस्तों, मेरे ख्याल से आपमें से अधिकतर लोग रिलायंस जियो का ही सिम इन्टरनेट चलाने के लिए इस्तेमाल करते होंगे. क्योंकि  ...


Teknikal Raman: दोस्तों, मेरे ख्याल से आपमें से अधिकतर लोग रिलायंस जियो का ही सिम इन्टरनेट चलाने के लिए इस्तेमाल करते होंगे. क्योंकि जियो के पास हर प्रकार के और हर वर्ग के लोगों के लिए प्रीपेड प्लान मौजूद हैं जिनमें डेटा के साथ कॉलिंग फ्री मिलती है. लेकिन आज मैं आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताऊंगा जिसे आप गलती से भी रिचार्ज न करें. यह प्लान महंगा होने के साथ बिलकुल भी किफायती नहीं है. तो चलिए जानते हैं आखिर जियो का ऐसा कौन सा प्लान है.

Third party image reference
जियो का वो प्लान जिसमें कीमत के हिसाब से कुछ खास बेनिफिट नहीं दिए जाते हैं वो है 1999 रूपये का प्लान. करीब दो रूपये की कीमत में मिलने वाला यह प्लान किसी भी नजरिये से बेनेफिसिअल या किफायती नहीं है. इस प्लान में आपको महज 125GB हाई स्पीड 4G इन्टरनेट डेटा का बेनिफिट मिलता है. वैसे 125GB के बाद भी आपका नेट चलेगा लेकिन 2G से भी घटिया चलेगा. पूरे 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में केवल 125GB डेटा बहुत ही ज्यादा कम लगता है. जियो को इस प्लान में 500GB डेटा देना चाहिए था.

Third party image reference
जियो के इस 1999 रु प्लान में जितना डेटा दिया जाता है उतना तो मात्र 399 रु के प्लान में मिल जाता है. 399 रूपये के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 1.5GB डेटा मिलता है, यानी कुल 126GB हाई स्पीड डेटा का बेनिफिट मात्र 399 रूपये में मिल जाता है. तो फिर 1999 रूपये खर्च करने में कौन सी भलाई है. अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप किस प्लान से रिचार्ज करेंगे. क्योंकि सिम आपका और पैसा भी आपका ही है.

Third party image reference

पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाईक और शेयर जरुर करें और साथ ही इस टेक चैनल को फॉलो करें ताकि लेटेस्ट टेक news आपको सबसे पहले मिल सके.

Latest Articles