Teknikal Raman: ट्रांजीशन होल्डिंग्स की स्मार्टफोन कम्पनी टेक्नो मोबाइल ने आज इंडियन मार्केट में एक मिड रेंज सेगमेंट का दमदार स्मार्टफोन ...
Teknikal Raman: ट्रांजीशन होल्डिंग्स की स्मार्टफोन कम्पनी टेक्नो मोबाइल ने आज इंडियन मार्केट में एक मिड रेंज सेगमेंट का दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन का नाम Tecno Camon i2X रखा गया है. टेक्नो के इस फोन के सबसे हाईलाइटिंग फीचर हैं डुअल रियर कैमरा सेटअप, बड़े साइज़ का डिस्प्ले नौच के साथ और इसके अलावा 4GB की रैम भी इसके खास फीचर ही हैं. कम्पनी ने इस फोन की कीमत सिर्फ 12,499 रूपये रखी है. यह स्मार्टफोन आप ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इस फोन के साथ टेक्नो वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी देगा.
Third party image reference
टेक्नो Camon i2X के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर गौर फरमाएं तो इस फोन में हमें 6.2 इंच का एचडी+ नौच डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में देखने को मिलता है. यह हैंडसेट मीडियाटेक के MT6762 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 4GB की रैम के साथ 64GB का इंटरनल मेमोरी मिल जाता है. फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी है जिसमें आप 128GB क्षमता तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अब बात करें तो टेक्नो Camon i2X में आपको 13MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप क्रमशः f/1.8 और f/2.4 अपर्चर साइज़ और क्वैड LED फ़्लैश के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में भी लाजवाब 16MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. इस कैमरे में कई खास फीचर्स जैसे बुके मोड, AI ब्यूटी फीचर, पैनोरमा मोड, AI एचडीआर मोड दिए गए हैं. इस स्मार्टफोन के बैक साइड यानी रियर पैनल में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड Oreo 8.1 पर बेस्ड HiOS 4.1 पर चलता है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات